बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आज, यानी 24 अगस्त से आगाज हो चुका है. तीन दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार पदों पर भर्ती के लिए हो रही है.

बीपीएससी (बीपीएससी) यानी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन राज्य के लगभग सभी जिलों में किया जा रहा है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली है, इसलिए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी का मेला शुरू हो गया है.

जो  परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों से दूरी पर रहते वे जल्दी करें, क्योंकि 9 बजे के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी.

एडमिट कार्ड को लेकर आयोग के निर्देश नीचे पढ़े

परीक्षार्थी को दोनों ही पाली में एडमिट कार्ड, वैलिड आईडी प्रूफ के साथ एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी लेकर जाना होगा. आयोग ने पहले इसके लिए निर्देश जारी किया था. आयोग ने कहा थी कि अतिरिक्त एडमिट कार्ड की कॉपी को परीक्षा के दौरान वीक्षक यानी निरीक्षण करने वाला के सामने सिग्नेचर कर सौंप देना होगा.

 

परीक्षार्थी ब्लैक या ब्लू पेन ही ले कर जाए 

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी को बीपीएससी टीचर भर्ती एडमिट कार्ड 2023 की दो कॉपी, वैलिड आईडी प्रूफ, ब्लैक या ब्लू पेन के साथ प्रवेश की एंट्री है. मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ईयर फोन, ब्लूटुथ (Bluetooth )के साथ  परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी.

8 लाख से अधिक  परीक्षार्थी ने दिया था आवेदन

बिहार में भर्ती की सबसे बड़ी परीक्षा होने वाली है. इस परीक्षा में 8 लाख 15 हजार परक्षायार्थी भाग ले रहे हैं, जिसमें बिहार के बाहर के राज्यों के भी उम्मीदवार है. पटना सहित बिहार के सीवान, मुजफ्फरपुर, गया जैसे कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. खबरों की मानें तो राज्य के बाहर आए परीक्षार्थियों को होटलों में जगह नहीं मिल रही. उम्मीदवार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पार्कों में रहने को मजबूर है.

एंट्री और एग्जिट नियम कुछ इस प्रकार है

आयोग पिछले कई महीनों से बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुटा है. परीक्षा केंद्र पर कैमरे, धारा 144 लगवाने के साथ उम्मीदवारों की कड़ी जांच की जा रही है. एग्जाम सेंटर पर एंट्री और एग्जिट के भी कड़े नियम बनाए गए हैं. इन नियमों के अनुसार पहले पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. वहीं दूसरे पाली की परीक्षा 3.30 बजे शुरू होगी, इसके लिए दोपहर 2.30 बजे तक उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाना होगा. परीक्षा खत्म होने के बाद  निरीक्षण करने वाला की अनुमित पर ही उम्मीदवार एग्जाम हॉल से बाहर जा सकेंगे.

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *