गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘पहलगाम हमले का चुन-चुनकर बदल लिया जाएगा. ये नरेंद्र मोदी का भारत है’. वही पहलगाम हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘आज कोई ये ना समझ ले कि हमारे 27 लोगों को मारकर वो ये लड़ाई जीत गए हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हर व्यक्ति को जवाब भी मिलेगा और जवाब भी लिया जाएगा.’ उन्होंने आगे कहा है कि, ‘कोई भी कायराना हमला करके सोचता है कि ये हमारी जीत है तो ये समझ ले कि चुन-चुन कर बदला होगा. ये नरेंद्र मोदी का भारत है.’

‘दुनिया के सभी देश आज भारत के साथ खड़े हैं’ : गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा है, ‘आज फिर से ये संकल्प याद दिलाना चाहता हूं कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, चाहे वामपंथी उग्रवाद हो या फिर कश्मीर का मुद्दा अगर कोई भी कायराना हरकत करता है तो किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा.’

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा है कि इंच-इंच भूमि से आतंकवाद को मिटा देंगे. वही लामबंद होकर दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं. जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा तब तक उनको दंड दिया जाएगा.

अमित
गृह मंत्री अमित शाह

पाकिस्तान पर भारत का कड़ा एक्शन

आप को बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रहा है. वही सरकार ने बुधवार को पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया है. वही इससे पहले हमले के अगले ही दिन यानी 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई थी. और इस मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए गए थे.

भारत ने सबसे पहले पाकिस्तानी नागरिकों को अपनी जमीन से खदेड़ने के लिए अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद कर दिया था ताकि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारतीय वीजा होने के बावजूद देश में दाखिल नहीं हो सके. इसके साथ ही CCS की बैठक में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास को बंद करने का भी फैसला लिया गया था. साथ ही भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का भी आदेश दिया गया था और पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं देने का कठोर फैसला भी लिया गया था.

वही इसके अलावा भारत की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली SAARC वीजा में छूट योजना को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. इसके तहत भी अब पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति बिलकुल भी नहीं होगी. वही इस बैठक में भारत ने जो सबसे बड़ा फैसला लिया था, वह सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना था.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *