दिल्ली पुलिस ने जी 20 (G-20) शिखर सम्मेलन का ध्यान रखते हुए 18 अगस्त को सीएम अरविंद केजरीवाल के समक्ष एक प्रस्ताव भेजा था. प्रस्ताव में 8 से 10 सितंबर तक राजधानी में सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays) घोषित करने की मांग की गई थी, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी.

दिल्ली के प्राइवेट स्कूल खुलेंगे या नहीं?

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक यानी तीन दिनों तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि सरकारी स्कूलों के साथ दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूलों को भी बंद रखने का आदेश दिया है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने जी 20 शिखर सम्मेलन को ध्यान मैं रख कर 18 अगस्त को सीएम अरविंद केजरीवाल के समक्ष एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें 8 से 10 सितंबर तक राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी. मुख्य सचिव ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री केजरीवाल के समक्ष रखा था, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी.

जामिया यूनिवर्सिटी (Jamia University) में भी   तीन दिन का अवकाश घोषित किया है. जामिया द्वारा जारी सर्कुलर (परिपत्र) में लिखा है कि यूनिवर्सिटी और मेंटेनेंस इंस्टीट्यूशन,सेंटर्स,ऑफिस और जामिया स्कूल 8 से 10 सितंबर 2023 तक बंद रहेंगे.

आखिर क्या है G-20?

G-20 का गठन 1999 में हुआ था. तब ये वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (Finance ministers and governors of central banks) का संगठन हुआ करता था. इसका प्रथम सम्मेलन दिसंबर 1999 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुआ था. 2008-2009 में पूरी दुनिया में भयानक मंदी आई थी. इस मंदी के बाद इस संगठन में बदलाव हुए और इसे शीर्ष नेताओं के संगठन (Organization) में तब्दील कर दिया गया था. 2008 में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में शिखर सम्मेलन हुआ था. 2009 और 2010 में साल में दो बार G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होता था. 2009 में लंदन और पिट्सबर्ग में, जबकि 2010 में टोरंटो और सियोल में इसका शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था. और 2011 के बाद से ये साल में एक बार ही होती है.

G-20 के सदस्यों देशों में कोन कोन ?

G-20 के सदस्यों देशों में भारत के अलावा अर्जेंटिना, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया,चीन, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंडम, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं. विश्व की 80 फीसदी जीडीपी और 75 फीसदी कारोबार G-20 के देशों में ही होता है. इतना ही नहीं, विश्व की दो-तिहाई आबादी भी इन्हीं देशों में रहती है. आप को बता दें कि G-20 का कोई भी स्थायी अध्यक्ष नहीं है. जिस सदस्य देश के पास इसकी अध्यक्षता होती है, वही समिट (शिखर सम्मेलन) का आयोजन करता है. 1 दिसंबर 2022 से भारत ही इसका अध्यक्ष है. इंडिया नवंबर 2023 तक G-20 का अध्यक्ष रहेगा.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *