राहुल गांधी इन पेरिस: यूरोप के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फ्रांस मै एक बार फिर भारत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने पेरिस में इंडिया-भारत (India) नाम विवाद और हिंदुत्व जैसे मुद्दों पर बात की और उन्होंने कहा कि जो लोग किसी चीज का नाम बदलना चाहते हैं वे इतिहास को नकारने की कोशिश कर रहे हैं.
और राहुल गांधी ने कहा, “हमारे संविधान में इंडिया को ‘डैट इज भारत’ को राज्यों के एक संघ के रूप में परिभाषित किया गया है. भारत इन राज्यों से मिलकर इंडिया (India ) या भारत बना है. सबसे अहम बात यह है कि इन राज्यों में शामिल सभी लोगों की आवाज सुनी जाती है और किसी भी आवाज को कुचला या डराया नहीं जाता है.”

‘मैंने गीता पढ़ी है’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मैंने गीता पढ़ी है, उपनिषद पढ़ा है और कई अन्य हिंदू किताबें भी पढ़ी हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) जो करती है उसमें कुछ भी हिंदूवादी नहीं है. इंडिया (India) यानी भारत राज्यों का एक संघ है. जो लोग किसी चीज का नाम बदलना चाहते हैं वे मूल रूप से इतिहास को नकारने की कोशिश कर रहे हैं.”
‘लोगों का प्रतिनिधित्व करता है भारत’
छात्रों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के लोक सभा सांसद और राहुल ने कहा कि मैंने इस बारे में बात की कि कैसे ‘इंडिया, डैट इज भारत’, अपने सभी लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और कैसे एक डिसेंट्रलाइज और डेमोक्रेटिक भारत की एक नई राजनीतिक दृष्टि आगे बढ़ने का रास्ता है.

सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से किया संवाद

राहुल गांधी ने यह बयान जब दिया, जब वह पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के छात्रों और टीचर्स से चर्चा (Discussion) कर रहे थे. इस बातचीत की अध्यक्षता प्रतिष्ठित राजनीतिक वैज्ञानिक और सेंटर ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के निदेशक प्रोफेसर क्रिस्टोफ जाफरलॉट (Professor Christophe Jaffrelot) ने की और अरंचा गोंजालेज के द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था.

भारत सरकार पर लगाया आरोप

इससे पहले कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर जी-20 शिखर सम्मेलन बैठक के दौरान लोगों को छुपाने का आरोप लगाया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (ट्विटर पुराना नाम) “X” पर पोस्ट किया, “भारत सरकार हमारे लोगों और जानवरों को छिपा रही है. हमारे मेहमानों के सामने भारत की सच्चाई छिपाने की कोई जरूरत नहीं है.”

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *