India Vs Australia 2nd ODI Indore : भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 99 रनों से पराजित कर दिया है. इसी के साथ 3 मैचों की वन डे सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमा लिया है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा।

बीच मैच में इंद्र देवता यानी बारिश ने दिया दखल

मैच जीतने और सीरीज बराबर करने के लिए कंगारू टीम यानी ऑस्ट्रेलिया के सामने 400 रनों का टारगेट था. मगर बीच मैच में इंद्र देवता यानी बारिश ने दखल दी. जिस कारण डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवरों में 317 रनों का विशाल टारगेट ही मिला. इसके जवाब में पूरी टीम 217 रनों पर ही ढह गई. टीम के लिए सीन एबॉट ने सबसे ज्यादा 54 और डेविड वॉर्नर ने 53 रन बनाए. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके. वही परसिद्ध कृष्णा को 2 सफलता मिली.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले टीम ने नवंबर 2013 में बेंगलुरु वनडे में 6 विकेट पर 283 रन बनाए थे. इंदौर वनडे में इंडियन टीम की तरफ से 2 शतक लगे. श्रेयस अय्यर ने 105 और ओपनर शुभमन गिल ने 104 रनों की धमाके दार पारी खेली.

उनके अलावा दी स्काई यानी सूर्यकुमार यादव ने शानदार नाबाद 72 रन बनाए. जबकि कप्तान केएल राहुल ने भी 52 रनों की बेहतरीन कप्तानी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने 2 विकेट झटक लिए.

भारतीय टीम ने पहले वनडे मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में 5 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की थी.

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *