गिद्धौर/जमुई : मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा पंचायत के राजपूत टोला स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर में वार्षिक सलोनी पूजा श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय एवं निकटम गांवों के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से पूजा की। गिद्धौर स्थित इस काली मंदिर का निर्माण गिद्धौर राज रियासत द्वारा करवाया गया था। तब से लेकर आज तक निर्बाध रूप से इस मंदिर में सावन माह में वार्षिक पूजा की परंपरा चली आ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। सन 1893 ई. में इस मंदिर का निर्माण गिद्धौर राज रियासत के महाराजा रावणेश्वर सिंह द्वारा करवाया गया था। सन 1923 ई. में उनकी मृत्यु के बाद तत्कालीन महाराजा चंद्र मौलेश्वर सिंह ने काली मंदिर के स्वरुप में परिवर्तन कराया तथा राज परिवार की ओर से नियमित पूजा-पाठ के लिए पंडित हरि गौरी मिश्रा, सोमनाथ मिश्र एवं विश्वनाथ मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी।

मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा पंचायत के राजपूत टोला में हुआ ऐतिहासिक काली मंदिर पूजा

कालांतर में यह मंदिर काली मंडा के नाम से विख्यात हो गया। इस मंदिर के रखरखाव एवं जीर्णोद्वार का कार्य अब स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है। मंदिर का अस्तित्व कायम रखते हुए प्रतिवर्ष इस मंदिर में सावन माह में वार्षिक काली पूजा का आयोजन किया जाता है। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंदिर में वार्षिक पूजा सावन माह के शुक्ल पक्ष में मंगलवार या सोमवार से होता है। उन्होंने बताया है कि ग्रामीण पूजा के नाम से प्रचलित इस अवसर पर जो भी श्रद्धालु मां काली से मन्नत मांगते हैं, वह अवश्य पूरी होती है।

मंगलवार

बुजुर्ग ग्रामीण बताते हैं कि इस वार्षिक पूजा के अवसर पर बकरे की बलि चढ़ाने की पुरानी परंपरा चली आ रही है। इस मंदिर में वृहद रूप से होने वाला वार्षिक सलोनी पूजा के प्रति ग्रामीणों की श्रद्धा व अखंड विश्वास मां काली की महिमा से बढ़ता जा रहा है, लिहाजा चंदेल राजाओं द्वारा वर्षों पूर्व निर्मित यह काली मंदिर आज भी स्थानीय ग्रामीणों के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है। वार्षिक पूजा के अवसर पर गिद्धौर के इस काली मंदिर में स्थानीय एवं आसपास के गांव के श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना की।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *