MS Dhoni 43rd Birthday Special : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज, 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हैं। अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को जिस ऊंचाई पर धोनी ने पहुंचाया है, वह अदभुद है। उन्होंने अपनी कप्तानी में ICC के 3 बड़े टूर्नामेंटों में भारत को जीत दिलाई है और वह ICC के सभी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। यही कारण है कि धोनी के ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी करोड़ों फैंस हैं। आज हम आपको MS Dhoni 43rd Birthday Special के जरिए कुछ धोनी के कुछ अदभुद फैसलों के बारे में बताएंगे, जो उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में मैदान पर दिखाए हैं।
MS Dhoni 43rd Birthday
2007 T20 World Cup में दिखाई अलग प्लानिंग
2007 के टी20 विश्व कप की बात करें तो धोनी ने अपने अनोखे फैसलों से सभी को चौंकाया। जब भी हम सोचते थे कि कप्तान यह निर्णय लेगा, धोनी की सोच कुछ और ही होती थी। चाहे वह पाकिस्तान के खिलाफ बॉलआउट में बल्लेबाजों का चयन हो या फिर फाइनल में हरभजन सिंह को छोड़कर जोगिंदर शर्मा को गेंद सौंपना, धोनी ने हमेशा अपने फैसलों से सबको हैरान किया। इसके अलावा, कई मैचों में धोनी ने बल्लेबाजी क्रम में भी अपने अनूठे निर्णयों से सभी को चकित कर दिया था।
ये भी पढ़े : धोनी के IPL में कुछ अदभुद रिकॉर्ड, जिन्हे जानना आपके लिए है बहुत जरूरी
2011 विश्व कप में सब को चौकाया
2011 के विश्व कप फाइनल में, धोनी ने खुद पर भरोसा दिखाते हुए युवराज से पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कप्तान ने इसकी प्लानिंग सेमीफाइनल में ही कर ली थी? जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से जीती, उसी रात धोनी ने सोच लिया था कि फाइनल में स्थिति के अनुसार उन्हें पहले बल्लेबाजी के लिए आना पड़ सकता है। धोनी की इस दूरदर्शिता ने भारत को विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
MS Dhoni 43rd Birthday
IPL मे CSK सब टीमों पर रही भरी
IPL के इतिहास में भी धोनी सबसे सफल कप्तान साबित हुए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए वही करिश्मा किया जो उन्होंने टीम इंडिया के लिए किया था। अपने अनोखे फैसलों से दूसरी टीमों के कप्तानों और कोचों को हैरान कर दिया। साल 2010 में, धोनी ने अपने गेंदबाजों को इस तरह से रोटेट किया कि फाइनल में मुंबई की टीम देखती ही रह गई। धोनी की रणनीति और नेतृत्व ने CSK को कई बार IPL चैंपियन बनाया है।