दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शनिवार दोपहर आग लग गई. यहां एक दुकान की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई.

आग इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वही दमकल विभाग को दोपहर 3:50 बजे आग लगने की कॉल मिली थी. वही शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग दुकान की पहली मंजिल पर लगी, जिसके बाद धुआं और लपटें तेजी से फैलने लगीं. दमकलकर्मी आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में भी जुटे हुए हैं.

दिल्ली
दिल्ली सदर में एक दुकान की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी

दिल्ली सदर बाजार में आग से दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान

यह घटना सदर बाजार जैसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई है, जो दिल्ली का एक प्रमुख थोक बाजार है. आग से दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है. वही प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल पर भीड़ न लगाने की अपील की है ताकि रेस्क्यू और दमकल कार्य में कोई भी बाधा न आए.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *