Official visit of President of Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार को भारत पहुंचे। उनका विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ उनकी पत्नी और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद भी भारत दौरे पर आईं हैं। दिल्ली आने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने सबसे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।

इसे लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भारत की अपनी राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मिलकर खुशी हुई। भारत-मालदीव संबंधों को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। विश्वास है कि कल पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति देगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया है। वही हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया है। यह यात्रा स्थायी भारत-मालदीव व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ावा देगी।

वही मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 10 अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। और इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। और यह उनकी भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इससे पहले जून 2024 में भी मुइज्जू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे। मुइज्जू बंगलूरु और मुंबई भी जाएंगे। इन शहरों में उनके व्यापारिक कार्यक्रम होंगे।

पहली बार भारत यात्रा को मालदीव के लिए सफलता बताया था

वही पीएम नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के सभी प्रमुख शामिल हुए थे। मोहम्मद मुइज्जू ने तब कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण पाकर और उनके शपथग्रहण में शामिल होकर बहुत खुशी हुई है। वही राष्ट्रपती मुइज्जू ने वापस लौटने के बाद अपनी पहली भारत यात्रा को मालदीव के लिए सफलता बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों ही देशों के बीच मजबूत संबंधों से मालदीव के लोगों के लिए समृद्धि बढ़ेगी।

मालदीव
फाइल फोटो: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *