झाझा-दादपुर रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, गांव में पसरा मातम: बिहार के जमुई जिले में इंसानियत और संवेदनशीलता की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। झाझा प्रखंड के बाराजोर गांव में एक व्यक्ति बकरी को ट्रेन से बचाने के प्रयास में खुद हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। मृतक की पत्नी उसी दिन वट सावित्री व्रत रखी हुई थी, जिससे परिवार का दुख और भी गहरा हो गया है।

मृतक की पहचान विरेंदर कुमार के रूप में हुई है

मृतक की पहचान झाझा प्रखंड के बाराजोर गांव निवासी 45 वर्षीय विरेंदर कुमार उर्फ बिन्दू के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बकरी
बकरी बचाने के चक्कर में मृतक विरेंदर कुमार उर्फ बिन्दू

पत्नी के साथ पूजा कर घर से निकले थे देवेंद्र

मृतक के भाई और शिक्षक सरोज कुमार ने बताया कि शनिवार को विरेंदर कुमार अपनी पत्नी के साथ वट सावित्री व्रत की पूजा में शामिल हुए थे। पूजा समाप्त होने के बाद वह दोपहर में घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान गांव के लोगों ने फोन कर हादसे की सूचना दी।

परिजनों के अनुसार, किसी को अंदाजा नहीं था कि पूजा के कुछ ही घंटे बाद ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा।

बकरी को बचाने के प्रयास में हुआ ये दर्दनाक हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि झाझा-दादपुर रेलखंड पर एक बकरी चर रही थी। उसी समय सामने से ट्रेन आ रही थी। देवेंद्र कुमार उधर से गुजर रहे थे और उन्होंने बकरी को पटरी से हटाने की कोशिश की।

इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वह पटरी किनारे जा गिरे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई जिंदगी की डोर

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई सरोज कुमार ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तब तक विरेंदर कुमार की सांसें चल रही थीं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

झाझा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही एसआई अर्जुन रावत पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी एलबी सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

बकरी
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गांव में पसरा मातम, पत्नी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद बाराजोर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस दिन पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखा था, उसी दिन पति की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्क रहने की अपील किया

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों का कहना है कि जानवरों को बचाने की कोशिश करते समय भी अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

जमुई: चार माह की गर्भवती निभा कुमारी को जिंदा जलाने का आरोप, ससुराल पक्ष फरार, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

Vat savitri vrat: वट सावित्री व्रत क्या है, यह व्रत कब मनाया जाता है और इसके पीछे की कहानी क्या है?.. लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर 

Fresher अपना resume कैसे बनाएं?..! How to make your resume for fresher?.. लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर 

Report By: Tarkeshwar Kumar Nirala.

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *