Jharkhand Polls: झारखंड में दूसरे चरण में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए 38 सीटों पर खूब जोर-आजमाइश चल रही है। इस चरण की 13 सीटें ऐसी हैं, जहां सीधे तौर पर आधी आबादी अपना दमखम दिखा रही है। इनमें से चार विधानसभा सीटों पर सीधे तौर पर महिला प्रत्याशी यानी उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

राज्य की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक गांडेय से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी व झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन लड़ रही हैं। उन्हें चुनौती देने के लिए भाजपा (बीजेपी) ने मुनिया देवी को उतारा है। वहीं, झरिया में कांग्रेस पार्टी की पूर्णिमा नीरज सिंह और भाजपा (BJP) की रागिनी सिंह मैदान में हैं। दोनों में देवरानी-जेठानी का रिश्ता है। रामगढ़ में कांग्रेस की ममता कुमारी और एनडीए (NDA) की सुनीता चौधरी में मुकाबला है। उपचुनाव में सुनीता ने गोला गोलीकांड में दोषी पाए जाने पर विधायकी गंवाने वाली ममता के पति बजरंग महतो को शिकस्त दी थी। ऐसे में मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।

झारखंड

झारखंड के डुमरी सीट पर 2 महिलाओं के बीच चुनावी घमासान

डुमरी सीट पर भी दो महिलाओं के बीच मुकाबला है। मंत्री जगरनाथ महतो के दिवंगत होने के बाद पत्नी बेबी देवी ने राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं। उपचुनाव में जीतकर बेबी देवी मंत्री बनीं थीं। उन्हें यशोदा देवी चुनौती दे रही हैं। हालांकि, जयराम महतो की दावेदारी से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। जामताड़ा में डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ सीता सोरेन रण में हैं। वहीं, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह महगामा से, अपर्णा सेनगुप्ता निरसा से, सिंदरी से तारा देवी, जमुआ से मंजू कुमारी, बोकारो से श्वेता सिंह व जामा से डॉ. लुईस मरांडी चुनाव लड़ रही हैं। पाकुड़ से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत मैदान में हैं।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *