Maharashtra Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं छह लोग घायल हैं. आज तड़के तीन बजे नागपुर जिले के मौदा तालुका के जुन्नर गांव में एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ. श्री जी ब्लॉक नाम की एक निजी कंपनी बड़ी सीमेंट बीट बनाती है. इसकी फैक्ट्री में अचानक ही विस्फोट हो गया.

महाराष्ट्र में नागपुर की एक सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट से 1 मजूदर की मौत

इस हादसे में एक मजदूर की मौत भी हो गई और 9 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है. वही मृतक का नाम नंदकिशोर करांडे बताया जा रहा है. वही धमाका इतना तेज था कि पूरी ही फैक्ट्री ध्वस्त हो गई है. और जहां एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। बताया गया है कि इस कंपनी मे करीब 50 कामगार काम करते हैं।और इसके एक भट्टे में ‘बॉयलर’ फटने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस नेृ बताया है कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी घटना पर विवरण का इंतजार है।

महाराष्ट्र

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *