Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा है कि शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को अभी तक सरकार की ओर से कोई भी मुआवजा नहीं मिला है. उन्होंने कहा है कि मुआवजा और बीमा में फर्क होता है, राहुल गांधी ने कहा है कि शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा है कि सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी, वो अभी तक नहीं मिली है.

कांग्रेस सांसद ने कहा है कि देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर किया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है. सरकार कुछ भी कहे, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे में उठाता रहूंगा. INDIA गठबंधन सेना को कभी भी कमज़ोर नहीं होने देगा. वही इससे पहले राहुल गांधी ने 3 जुलाई को आरोप लगाया गया था कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में शहीद अग्निवीरों के परिवारों को मुआवजे के मुद्दे पर झूठ बोला था. इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. इसके बाद भारतीय सेना के एडीजी पीआई का बयान भी सामने आया था. और इसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्टों से पता चला है कि अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है, और जिन्होंने ड्यूटी के दौरान ही अपनी जान गंवा दी थी.

शहीद के परिजनों को किया 98.39 लाख का भुगतान

एडीजी पीआई ने कहा था कि इस बात पर जोर दिया जाता है कि इंडियन आर्मी अग्निवीर अजय कुमार द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है. और उन्हें अंतिम विदाई पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई थी. साथ ही कहा है कि शहीद अग्निवीर अजय के परिजनों को पहले ही 98.39 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है. एडीजी पीआई ने कहा है कि अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लगभग 67 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और अन्य लाभ पुलिस वेरिफिकेशन के बाद भुगतान भी किए जाएंगे. वही कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी. बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया था कि शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, इसमें अग्निवीर भी शामिल हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा

लोकसभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना का भी हवाला दिया था, और उन्होंने कहा था कि मैं अग्निवीर के परिवार से मिला हूं. और केंद्र सरकार अग्निवीर को शहीद का दर्जा ही नहीं देती है. अग्निवीर यूज एंड थ्रो मजदूर हैं. और इस योजना को लेकर जवानों के मन में काफ़ी भय है. मोदी जी इन जवानों को शहीद बिलकुल नहीं मानते हैं.

राहुल
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

केद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था राहुल गांधी के बयान का खंडन

राजनाथ सिंह ने सोमवार (1 जुलाई) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी के संबोधन के दौरान हस्तक्षेप करते हुए कहा था कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान देने वाले अग्निवीर को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलता है. वही इस योजना को 158 संगठनों से सुझाव लेने के बाद ही शुरू किया गया था.

राहुल
राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *