Delhi News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने आज पत्रकारों से वार्ती की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि, ‘हम आभारी हैं चुनाव आयोग ने एक शॉर्ट नोटिस पर हमें मिलने का समय दिया है। हमने इलेक्शन कमीशन (EC) के आगे तीन हजार पन्नों के सबूत रखे कि है कि किस तरह बीजेपी (भाजपा ) दिल्ली के मौजूदा लोगों के वोट कटवाने का षडयंत्र रच रही है और ये जो वोट कटवाये जा रहे हैं ये अधिकतर गरीब, एससी (SC) , दलित (ST) , झुग्गी में और कच्ची कालोनियों में रहने वाले और पूर्वांचली लोगों के हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, ‘आप सोच सकते हैं कि एक वोट का मतलब क्या होता है। एक वोट बनने से वो इस देश का नागरिक बनाता है, जब आप इस तरह किसी वैलिड आदमी का वोट कटवाते हैं तो उसका नागरिकता और इस देश में रहने का अधिकार आप छीन रहे हैं। इसके अलावा वोट के आधार पर कई लाभ उसे मिल रहे हैं। वोट कटवाकर उस लाभ से आप उस व्यक्ति को वंचित कर रहे हैं।’

दिल्ली के शहादरा ओर जनकपुरी,तुगलकाबाद विधानसभाओं में 11 हजार आठ वोटर्स के नाम कटवाने का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘शहादरा में भाजपा ने चोरी छिपे 11 हजार आठ वोटर्स की लिस्ट कटवाने के लिए चुनाव आयोग को दी है। चुनाव आयोग ने चोरी-छिपे इस पर काम करना शुरू कर दिया है। कई विधानसभाओं में जनकपुरी में भी चार हजार 74 वोट काटने का, तुगलकाबाद में दो हजार चार सौ पैंतीस वोट काटने का आवेदन किया है।

दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *