AAP Manifesto 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे आप (AAP ) का मैनिफेस्टो जारी करेंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को ‘संकल्प पत्र’ को जारी किया। बीजेपी ने तीन चरणों में अपना संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं। संकल्प पत्र के तीसरा भाग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया है। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा है कि आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (भाजपा) के संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। जैसे कि (बीजेपी ) भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। और चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में बीजेपी से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं।

दिल्ली विधानसभा संकल्प पत्र-3 में किए गए कौन-कौन से वादे

अमित शाह ने कहा है कि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों को हमारी सरकार आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा 1700 अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देंगे साथ ही निर्माण और बेचने का अधिकार भी दिया जाएगा।

-यमुना रिवर फ्रंट का विकास करेंगे।

-दिल्ली में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज भी देंगे।

-आयुष्मान योजना का लाभ देंगे।

-युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरी देंगे।

-13 हजार बसों को ई-बसों में बदलेंगे।

-दिल्ली की सील सभी दुकानों को छह महीने के अंदर फिर से खुलवाएंगे।

-दुकानों को फ्री होल्ड करने का काम भी किया जाएगा।

-गिग श्रमिकों के लिए 5 लाख दुर्घटना बीमा भी दिया
जाएगा। इनके बच्चों को छात्रवृति दी जाएगी।

-श्रमिकों को टूलकिट के लिए 10 हजार की सहायता, पंजीकृत श्रमिकों को लोन और दुर्घटना बीमा किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने पूरे नहीं किए कोई वादे

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है। केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे। लेकिन इन्होंने बंगला लिया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एकसाथ मिलाकर इन्होंने एक शीश महल बना दिया।

दिल्ली
गृह मंत्री अमित शाह

बहाने बनाना इनकी फितरत

इन्होंने (केजरीवाल और AAP ने) काम नहीं करने का एक नया तरीका ढूंढा है। कोई भी काम नहीं करना है तो ये कहते हैं कि हमें पूर्ण राज्य का दर्जा दे दीजिए। जब इन्होंने वादा किया और चुनाव लड़ा तो क्या इन्हें दिल्ली का स्टेटस मालूम नहीं था क्या? केवल बहाने बनाना ही इनकी फितरत है। हम महाभारत के प्रसिद्ध पौराणिक महाकाव्य को बढ़ावा देने और प्रचारित करने के लिए एक भव्य महाभारत कॉरिडोर को विकसित करेंगे, इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारों के साथ साझेदारी भी करेंगे।

जाने किराड़ी विधानसभा में जनता का मूड

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *