AVN News Desk New Delhi: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन सभी के मन में बार बार एक ही सवाल है कि आखिर चुनावों की तारीखों का एलान कब होने जा रहा है। इस बीच खबर यह है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा इस हफ्ते के अंत तक हो सकती हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग ने लगभग तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव आयोग पूरी मीटिंग का दौर भी 13 मार्च तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद ही चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इस बार भी लोकसभा चुनाव सात-आठ चरणों में ही हो सकते हैं।

चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग राज्यों का लगातार दौरा कर चुका है। चुनाव आयोग 11 मार्च से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। इस दौरान चुनाव आयोग ने ये भी आकलन कर रहे है कि राज्य में चुनाव कब हो सकते हैं। इस दौरे के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान होने की भी संभावना है।

बोर्ड परीक्षा और त्योहार देखते हुए ही तय हो रही लोकसभा चुनाव तारीखें

2019 के लोकसभा चुनाव की तारीख 10 मार्च को घोषित की गई थी। सात चरणों में चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच हुआ था । जबकि मतों की गिनती 23 मई को हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा, त्योहार और सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए ही चुनाव की तारीखें तय की जा रही हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इस चुनाव में लगभग 97 करोड़ वोटर वोट देने के लिए अभी योग्य होंगे। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, इस बार मतदाताओं की भागीदारी को तय करने के लिए आयोग कई बड़े कदम उठाएगा। पिछली बार 67.1 फीसदी ही वोटिंग हुई थी।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के साथ क्या जम्मू कश्मीर के चुनाव भी होंगे?

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के भी कार्यक्रम आएंगे। लेकिन सभी की नजरें इस बात पर भी हैं कि क्या चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का चुनाव कार्यक्रम भी साथ घोषित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे के बाद इस बारे में भी चर्चा और तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने के विकल्प पर भी लगातार विचार कर रहा है।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए 14-15 मार्च को होगी बैठक

इसी बीच चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय की सेवानिवृत्ति (Retirement) और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से बनी रिक्तियों यानी खाली पद को भरने के लिए 15 मार्च तक दो चुनाव आयुक्तों के नियुक्त होने की भी संभावना है। सूत्रों का कहना है कि चयन समिति सदस्यों की सुविधा के आधार पर 14 या 15 मार्च को बैठक कर सकती है और नियुक्तियां 15 मार्च तक पूरी होने की संभावना भी है।

लोकसभा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से पहले रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *