AVN News Desk: पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और अपने संसदीय क्षेत्र में हैं. और उन्होंने वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार सांसदी के लिए आज नामांकन दाखिल किया है. वही इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से खास बातचीत की. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ वाले सवाल पर बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया और अपनी पूरी टीम की सराहना भी किया.

पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के मुद्दे पर बोल रहे थे, जब उन्होंने कहा है कि यह उत्तर प्रदेश के लिए सबसे उत्तम भाग्य है कि दोनों जगह भाजपा (BJP) की सरकार हो. वही इस बीच यह पूछे जाने पर कहा है कि क्या यह सीएम योगी की तारिफ है कि वह उत्तर प्रदेश के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं?
‘मेरे पास सैकड़ों होनहार लोग हैं’ – पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की तारीफ वाले सवाल पर जवाब दिया, “मेरा सौभाग्य है कि मुझे हर राज्य में ऐसी टीम मिली है- चाहे विपक्ष में हो या सरकार में, चाहे मुख्यमंत्री हो या मंत्री हर कोई सिद्धांतों और मूल्यों के साथ जी-जान से जुटे रहते हैं.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, “मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरे पास ऐसे सैकड़ों होनहार लोग हैं.

पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ फाइल फोटो

‘400 पार का हमारा लक्ष्य’, बोले पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत में आगे कहा, “मुझे परमात्मा ने भेजा है. और परमात्मा ने मेरे से काम लेना तय किया है. ऊर्जा, प्रेरणा और उसे पुरुषार्थ करने की ताकत भी परमात्मा ही देता है. ये सबकुछ ऊपर वाले की ही कृपा है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम 400 पार के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं. और ये 400 पार देश ने हमें कहा है करने के लिए.’

“यूपी में कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश तो हमें आशीर्वाद देगा ही देगा, कांग्रेस पार्टी का इस बार यहां खाता भी नहीं खुलेगा.” पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बात दोबारा दोहराई और कहा, ‘कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा.’ उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा है कि वो परिवार मीडिया के लिए अहम है. और वायनाड से भागने और रायबरेली आने से पहले अपनी टोन को तीखा कर दिया है और अनाप-शनाप बोल रहे हैं.”

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *