AVN News Sports Desk,IPL 2024, MI Vs SRH LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

इसके बाद SRH ने तूफानी शुरुआत की और 3 विकेट गंवाकर 277 से ज्यादा रन बना लिए हैं. फिलहाल एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन नॉट आउट लोटे हैं. हेड का इस सीजन में यह पहला मैच है. उन्होंने मैदान पर उतरते ही 18 गेंदों पर तूफानी अंदाज में फिफ्टी जड़ दी है. अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर ही तूफानी फिफ्टी जड़ दी है. अभिषेक शर्मा 23 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुए.

इंडियन
अभिषेक शर्मा तूफानी पारी के बाद आउट होकर जाते हुए

हैदराबाद की पारी का स्कोरकार्ड:

खिलाड़ी         रन           गेंदबाज         विकेट पतन

मयंक अग्रवाल   11       हार्दिक पंड्या         1-45
ट्रेविस हेड         62       गेराल्ड कोएत्जी      2-113
अभिषेक शर्मा    63       पीयूष चावला        3-161

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में इस तरह हुए बदलाव

दोनों टीमों में कई बदलाव किए गए हैं. मुंबई की प्लेइंग इलेवन से ल्यूक वुड को बाहर किया गया है. वही उनकी जगह पर 17 साल के क्वेना मफाका को टीम में जगह मिली है. यह उनका आईपीएल में डेब्यू मैच है.

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने आज प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. मार्को जानसेन और टी नजराजन को बाहर कर उनकी जगह ट्रेविस हेड और जयदेव उनादकट को टीम में लाया गया.

इंडियन प्रीमियर लीग में जीत का खाता नहीं खोल सकीं दोनों ही टीमें

दोनों ही टीमें मुंबई इंडियंस और हैदराबाद इस सीजन में अब तक जीत का खाता भी नहीं खोल सकी हैं. उनका यह आज दूसरा मुकाबला होगा. ऐसे में एमआई (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या और SRH के कैप्टन पैट कमिंस दोनों ही जीत का खाता खोलने के लिए मैदान में आज उतरे हैं.

हैदराबाद को अपने पहले ही मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 4 रनों से हराया था. जबकि वही मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटन्स (GT) के हाथों 6 रनों से हार मिली थी. इस स्कोर से समझ सकते हैं कि दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले में बेहद ही रोमांचक अंदाज में गंवाए हैं.

हैदराबाद पर हमेशा भारी पड़ी मुंबई इंडियंस की टीम

अगर यदि आईपीएल का रिकॉर्ड देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हमेशा ही मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. दोनों ही टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले हुए, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 12 और हैदराबाद ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है. यदि पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड को भी देखा जाए, तो इसमें भी मुंबई इंडियंस पूरी तरह हावी दिखी है. इन 5 मैचों में से उसने 4 मुकाबले जीते, जबकि एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद जीती है.

मुंबई इंडियंस Vs हैदराबाद हेड-टु-हेड

कुल मैच: 21
मुंबई इंडियंस ( MI ) जीता: 12
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जीती: 9

आज के मैच में ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और क्वेना मफाका.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट और मयंक मार्कंडेय.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *