AVN News,IPL 2024 CSK vs PBKS Match Live Score: आईपीएल (IPL) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर खेल रही है।हरप्रीत बरार ने सीएसके को दिया लगातर 2 झटके।

आईपीएल

वही रेग्युलर कप्तान शिखर धवन अब तक फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में उनकी जगह पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी सैम करन ही संभाल रहे हैं. और उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के दो खिलाड़ी बीमार, शार्दुल ठाकुर को मौका

जबकि चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. वही मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे की तबीयत खराब है. और ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है. जबकि शार्दुल ठाकुर की प्लेइंग-11 में आज वापसी हुई है.

वही महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 9 में से 5 मुकाबले जीते हैं. इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. वही दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 9 में से 3 मैचों में जीत दर्ज किया हैं और वो फिलहाल 9वें नंबर पर है.

पंजाब किंग्स-चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बराबरी की टक्कर

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच में हमेशा ही तगड़ा मुकाबला रहा है. दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 28 मैच खेले गए, जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 जीते, जबकि 13 में पंजाब किंग्स को सफलता मिली है. यदि हम चेन्नई सुपर किंग्स के मैदान पर रिकॉर्ड को देखें तो यहां भी बराबर की टक्कर नजर आती है. यहां 7 मैच हुए, जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 और पंजाब ने 3 मुकाबले जीते.

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स Vs पंजाब किंग्स हेड-टु-हेड

कुल मैच: 28
चेन्नई जीता: 15
पंजाब जीता: 13

चेन्नई सुपर किंग्स में पंजाब के खिलाफ हेड-टु-हेड

कुल मैच: 7
चेन्नई जीता: 4
पंजाब जीता: 3

मैच में आज पंजाब किंग्स-चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरेल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड गिलसन और मुस्ताफिजुर रहमान.

पंजाब किंग्स: सैम करन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *