PM Surya Ghar Free Bijli Scheme: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर फ्री बिजली योजना (PM Surya Ghar Free Bijli Scheme) का ऐलान किया था, जिसके तहत 75000 करोड़ के निवेश के साथ ही 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का लक्ष्‍य भी रखा गया है. और इसके तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ देने की योजना है. साथ ही बचे हुए बिजली को बेचकर आप लाभ भी उठा सकते हैं. इसके अलावा, केंद्र सरकार इस स्‍कीम के तहत सब्सिडी भी प्रोवाइड कराएगी यानी दिया जाएगा.

पीएम
फाइल फोटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

वही अगर आप भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Free Bijli Scheme) के तहत लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको सोलर पैनल लगवाना होगा. हालांकि सोलर पैनल लगवाने से पहले कुछ खास बातों के बारे में भी विस्‍तार से जान लेना चाहिए. और आपको योजना का लाभ उठाने में किसी भी तरह की कोई भी समस्‍या का सामना नहीं करना पड़े. तो आइए जानते हैं पूरी डिटेल…

सोलर पैनल लगवाने में कितना आएगा खर्च?

अगर आप भी सोलर पैनल लगवाने वाले हैं तो आप के मन में यह चल रहा होगा कि इसका खर्च कितना होगा,वैसे खर्चा अलग-अलग हो सकता है. 1 किलोवाट के लिए खर्च करीब 90 हजार रुपये तक, 2 किलोवाट के लिए करीब 1.5 लाख रुपये और 3 किलोवाट के लिए 2 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है.

किसे, कितनी मिलेगी सब्सिडी?

अगर आप भी किसी आवासीय घर के लिए छत पर सौर पैनल लगाने की योजना बना रहे हैं, तो आप पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं. वही आप इस योजना के तहत 1 किलोवाट के लिए 18 हजार रुपये, 2 किलोवाट तक 30,000 रुपये और 3 किलोवाट के लिए कुल सब्सिडी 78,000 रुपये दी जाएगी. वही सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए 85% से अधिक का लोड नहीं होना चाहिए.

4 साल में आप इतना बचा लेंगे बिजली बिल

वही छत पर सौर पैनल लगाना एक दीर्घकालिक निवेश है. 1 किलोवाट से 120 किलोवाट घंटे तक बिजली पैदा हो सकती है और 3 किलोवाट के सोलर पैनल से कुल सालाना बचत 7 रुपये प्रति यूनिट पर 30,240 रुपये तक किया जा सकता है. हालांकि 3 किलोवाट पर लागत 2 लाख रुपये होता है और सब्सिडी 78000 रुपये दिया जाता है तो ऐसे में 1.2 लाख रुपये का ही लागत पड़ता. यानी कि आप कुल 4 साल में 30 हजार रुपये की बिजली हर साल बचाते हुए पूरे लागत की भरपाई आसानी से कर पाएंगे.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *