एवीएन न्यूज रूम : अगर आप उत्तराखंड से और आप मदिरापान यानी शराब का सेवन करते है तो आप की तो निकल पड़ी आप की हो गई चांदी ही चांदी. दरअसल उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने नई आबकारी नीति में लोगों को घर में व्यक्तिगत बार खोलने की अनुमति दे दी है. हालांकि निजी बार को खोलने के लिए लोगों को लाइसेंस लेना होगा और इसके लिए हर साल तय कीमत यानी फीस भी चुकानी होगी. इतना ही नहीं निजी बार रखने वाले लोगों को शराब बेचने की अनुमति बिलकुल नहीं होगी.

उत्तराखंड में शराब पीने वालों की बल्ले बल्ले हो गई है. राज्य में पुष्कर धामी की सरकार ने नई आबकारी नीति 2023- 24 में मदिरा सेवन यानी शराब के शौकीन व्यक्तिगत उपयोग के लिए घर में बार खोलने की अनुमति दे दी है. इसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. इस योजना के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक व्यक्ति ने ऑनलाइन आवेदन किया था जिसे सरकार की तरफ से घर में बार खोलने की इजाजत दे दी गई है.

इस प्रावधान के लिए घर में बार खोलने के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा. इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान ने बताया की आबकारी नीति के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर व्यक्तिगत बार उपयोग के लिए देहरादून में इस तरह का पहला लाइसेंस जारी किया गया है.

लाइसेंसधारक को इस नीति के शर्तों के अनुसार सिर्फ व्यक्तिगत यानी निजी तौर पर इस्तेमाल की इजाजत होगी. इतना ही नहीं जिस जगह बार बनाया जाएगा उस जगह पर घर का कोई भी 21 वर्ष से कम उम्र का सदस्य नहीं जा पाएगा. सार्वजनिक छुट्टी के दिन बार को बंद रखना होगा.

आप को चुकानी होगी इतनी फीस

इन शर्तों को पूरा करने के लिए लाइसेंस धारक से एक शपथ पत्र भी लिया गया है. इस तरह के बार लाइसेंस के लिए हर साल 12 हजार रुपये फीस यानी पेमेंट चुकानी होगी और एक निश्चित मात्रा में भारत मे निर्मित शराब 9 लीटर और विदेशी मदिरा (Imported) 18 लीटर, वाइन 9 लीटर और बियर 15.6 लीटर रखने की ही अनुमति दी गई है.

इस नई आबकारी नीति को लेकर एक अधिकारी ने बताया है कि अब लोग अपनी पसंद की ज्यादा शराब यानी मदीरा घर में रखने के लिए आजाद होंगे. हालांकि उन्हें यह भी साफ कर दिया है कि बाजार में सिविल में बिकने वाली शराब को ही लोगों को अपने व्यक्तिगत बार में रखने की आजादी होगी.

दूसरे राज्य से खरीदी गई शराब को रखने की इजाजत बिलकुल नहीं

अधिकारी ने यह भी साफ कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी बार में कैंटीन या फिर राज्य के बाहर से खरीदी गई शराब को नहीं रख सकता है. व्यक्तिगत बार लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया रखी गई है और इसे स्वीकृत करने का अधिकारी जिले के डीएम के पास ही होगा.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *