AVN News Sports Desk: आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद /ICC) ने वूमेन्स टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. वही इस बार वूमेन्स टी20 विश्व कप बांग्लादेश में खेला जाना है. और इस विश्व कप में उद्घाटन मुकाबला 3 अक्टूबर को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा. वहीं छह बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई की टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वालिफायर-1 के खिलाफ करेगी.

भारत के ग्रुप में पाकिस्तान भी है

आप को बता दें कि भारत को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर-1 के साथ रखा गया है. वहीं ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर-2 हैं. आप को बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल केप टाउन में मेजबान साउथ अफ्रीका को हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता था. और भारतीय टीम का बेस्ट प्रदर्शन 2020 में रहा था, जब वह फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी.

भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को सिलहट में खेलेगी. वहीं 6 अक्टूबर को उसका सामना पड़ोसी पाकिस्तान से होगा. फिर 9 अक्टूबर को वह क्वालिफायर-1 से भिड़ेगी. और भारत का आखिरी ग्रुप मुकाबला मैच 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ ही होगा.

भारतीय टीम अपने सभी ग्रुप मैच सिलहट में ही खेलेगी.

आप को बता दें कि इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम चार-चार ग्रुप मैच खेलेगी. और इसके बाद ही दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. और सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 अक्टूबर को होंगे. वहीं फाइनल मैच 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा. कुल मिलाकर 19 दिनों में 23 मैच खेले जाएंगे, जो ढाका और सिलहट में ही होंगे. और वही सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है.

आईसीसी

महिला आईसीसी टी20 विश्व कप का शेड्यूल

3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर-2, ढाका
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट
4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट
6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालिफायर-2, ढाका
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट
9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट
10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालिफायर-2, ढाका
11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट
12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट
14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर-2, ढाका
17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट
18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका
20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *