AVN News,IPL Live Score, PBKS vs CSK: आईपीएल (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-53 में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच टक्कर है. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने एक विकेट के नुकसान पर 10 से ज्यादा रन बना लिए हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबाल धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है. वही ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 10 में से 5 मुकाबले जीते हैं. और वही दूसरी और पंजाब किंग्स ने भी 10 में से 4 मैच ही जीत लिए हैं. वही इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 76 से ज्यादा रन बना लिए हैं. मोईन अली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं.

वही इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बड़े बदलाव हुए. तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की जगह कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को मौका मिला है. मुस्ताफिजुर रहमान नेशनल ड्यूटी पर बांग्लादेश लौट चुके हैं. वही दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी कॉम्बिनेशन में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हमेशा ही तगड़ा मुकाबला रहा है. और वही दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 15 मैच जीते, जबकि पंजाब किंग्स को भी 15 मैचों में ही सफलता मिली है. और दोनों टीमें दूसरी बार इस सीजन में आमने-सामने हुई हैं. और इससे पहले 1 मई को दोनों ही टीमों के बीच चेन्नई के चेपॉक में मैच हुआ था, जिसमें पंजाब किंग्स ने सात विकेट से जीत हासिल की थी.

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स Vs पंजाब किंग्स हेड-टु-हेड

कुल मैच: 30
चेन्नई जीता: 15
पंजाब जीता: 15

आईपीएल

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: जॉनी बेयरस्टो, रिली रोसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *