AVN News Weather Report: राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पारा गिरेगा और कोहरे के कारण भी काफी परेशानी होगी। इस बीच कोहरे के कारण कम बिजबिल्टी के चलते आईजीआई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई है। कुछ उड़ानें रद्द भी हो गई हैं जिससे एयरपोर्ट पर काफी यात्री हैरान-परेशान हैं। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से राजधानी दिल्ली में आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, आसमान साफ रहेगा और सुबह से समय हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाए रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान धूप नहीं खिलेगी।

राजधानी दिल्ली मे रिज का इलाका रहा सबसे अधिक ठंडा

बुधवार को रिज में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया है। वहीं, आया नगर में 5.4, पालम में 5.5 व लोधी रोड में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, पीतमपुरा में 19.1, आया नगर में 18.8, रिज में 18.3 और पूसा में 18.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास और बढ़ गया है।

राजधानी दिल्ली
राजधानी दिल्ली के गोविंद पूरी में कोहरे का प्रोकोप

बृहस्पतिवार को तापमान

अधिकतम-18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को तापमान

अधिकतम-19 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सियस

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *