Weather News 1st January: राजधानी दिल्ली सहित पूरा देश नए साल का जश्न मनाने के साथ ठंड भी खूब बढ़ती जा रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी हिमालयी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां पारा शून्य या उससे नीचे दर्ज किया गया, वहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।

साल के आखिरी दिन में भी दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बादलों के साथ सूरज की आंखमिचौली चलती रही है। इससे कंपकंपी खूब बढ़ी। दिल्ली में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। अगले सप्ताह पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के भी आसार हैं, मैदानों में भी 4 से 6 जनवरी तक बारिश हो सकती है।

वही,मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में भी कई जगह कोहरा रहा और दृश्यता 50-200 मीटर के बीच रही थी। कश्मीर में डल झील सहित अन्य खुले जलाशय पूरे तरह से जमे हुए हैं। सोमवार की रात गुलमर्ग, लेह से भी ठंडा रहा है। गुलमर्ग में माइनस 11.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया, जबकि लेह में यह माइनस 11.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

हिमस्खलन व भूस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में नए साल पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 5-6 जनवरी को भारी बारिश व बर्फबारी के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन, भूस्खलन की भी चेतावनी है। वही, कश्मीर घाटी में भी दिन का पारा सामान्य से नीचे 2 से 5 डिग्री तक चल गया है।

दिल्ली

बठिंडा व हिसार में शीतलहर

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा का हिसार 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान सबसे ठंडा रहा है।

दिल्ली
अलाव जलाकर कर ठंड से बचने में लगे हुए लोग

न्यूनतम-अधिकतम तापमान में अंतर घटा

मौसम विभाग के मुताबिक दिन-रात के तापमान के बीच का अंतर सामान्य तौर पर 5 व 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अंतर कम हुआ है। यहां पर औसत न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 283

वही,पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की धूप के बावजूद भी कड़ाके की सर्दी महसूस की गई है। वहीं, पिछले कुछ दिनों के मुकाबले प्रदूषण का अस्तर बढ़ा है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दिन में 4 बजे 283 दर्ज किया गया है। वही मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 4 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने की भी संभावना है, जबकि मैदानों में बारिश होने के आसार जताया जा रहा है।

दिल्ली

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *