साल 2024

Bye Bye Year 2024 : साल 2024 भारत के लिए एक यादगार और विवादों से भरा हुआ साल था। कई ऐसी घटनाएं घटीं जिनका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। आइए जानते हैं साल 2024 की कुछ बड़ी खबरें जो सुर्खियों में रही:

साल 2024 की कुछ बड़ी खबरें

राम मंदिर का उद्घाटन  

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का बड़ी धूम धाम से उद्घाटन हुआ। इस ऐतिहासिक घटना के बाद रामलला की मूर्ति की स्थापना की गई और मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। कई प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ विदेशों से भी लोग इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बने।

कोलकाता रेप और हत्या कांड  

अगस्त 2024 में कोलकाता के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की घटना सामने आई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में सीबीआई जांच जारी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी तक कोर्ट का फैसला नहीं आया है।

वायनाड में भूस्खलन  

केरल के वायनाड जिले में भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें 231 लोगों की जान चली गई और 80 से ज्यादा लोग लापता हो गए। यह एक बड़ा प्राकृतिक हादसा था, जिसने हजारों लोगों की ज़िंदगियों को प्रभावित किया। सरकार ने प्रभावितों को आर्थिक मदद दी, लेकिन इस त्रासदी का दर्द समय के साथ भी कम नहीं हो सकता।

इतिहास का सबसे गर्म साल  

2024 को अब तक का सबसे गर्म साल माना गया। यह साल औद्योगिक काल (1850-1900) के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहा, जिससे पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई।

कर्नाटक में प्रेमिका की हत्या  

बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का शव 59 टुकड़ों में काटकर उसे फ्रिज में रख दिया। इस घटना ने पूरे देश को चौंका दिया। आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हुई, लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

हाथरस में भगदड़  

2 जुलाई 2024 को यूपी के हाथरस में एक सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 123 लोग मारे गए और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। भगदड़ के कारणों की जांच की गई और आरोपी बाबा और उसके सेवादारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

तिरुपति मंदिर विवाद  

इस साल तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद लड्डू में मिलावट को लेकर विवाद हुआ। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि लड्डू में मछली के तेल और जानवरों की चर्बी मिली हुई थी। इस पर जांच शुरू की गई और देशभर के श्रद्धालुओं ने इस मामले पर चिंता जताई।

साल 2024

पीएम मोदी की तीसरी बार जीत  

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस जीत के साथ उन्होंने पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को भी बराबर किया।

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन  

साल के अंत में देश ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया। वे देश के महान अर्थशास्त्री और वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ थे, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को मुश्किल समय में संभाला।

यह साल अपने साथ कई ऐतिहासिक और भावनात्मक घटनाओं को लेकर गया, जो हमेशा याद रहेंगी।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *