जमुई: बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के हिरंबा गांव में एक बेकाबू घोड़े ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। पिछले दो दिनों से गांव में भटक रहे घोड़े ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर, एक महिला समेत आधा दर्जन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार सुबह रिटायर्ड इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बेकाबू घोड़े ने अचानक उन पर हमला कर दिया। काफी देर तक घोड़े और विजय कुमार मिश्रा के बीच संघर्ष चलता रहा। घोड़े ने उनके शरीर के कई हिस्सों में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

महिला समेत कई अन्य लोग भी हुए घायल

घोड़े के हमले में रघुनंदन मिश्रा, भगवती देवी, अभिलाषा चंद्र समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हमले के दौरान भगवती देवी के कान को भी घोड़े ने काट लिया। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी क्लिनिक रेफर कर दिया गया।

घोड़े
भगवती देवी के कान को भी घोड़े ने काट लिया।

घोड़े के मालिक का अब तक नहीं चला पता

ग्रामीणों का कहना है कि यह घोड़ा आखिर किसका है और किस गांव से भटककर हिरंबा पहुंचा, इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लगातार लोगों पर हमले के कारण पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई सूचना

घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस और वन विभाग को दी गई है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने इसे पालतू जानवर बताते हुए पकड़ने से इनकार कर दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घोड़ा असामान्य व्यवहार कर रहा है और लोगों को देखते ही हमला कर देता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि रात में भी डर के कारण चैन से नींद नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर घोड़े को पकड़ने तथा गांव की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े….जमुई में दिव्यांग फेरीवाले से 20 हजार की छीनतई, सुनसान सड़क पर बदमाशों का हमला; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

ये जरूरी ख़बर भी पढ़े…देश में महाघोटालों की झड़ी! आखिर कब रुकेगा भ्रष्टाचार का यह सिलसिला?

ये खबर भी पढ़े…जमुई में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में गिरी बिजली से 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

ये खबर भी पढ़े…Jamui News: बकरी बचाने निकली 12 वर्षीय बच्ची पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *