IND vs ENG, India Team Announcement: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 भी सीरीज खेलनी है. इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का भी आज ऐलान कर दिया गया है. टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ही करेंगे. जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को इस सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है. वही टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है. शमी 2023 के वनडे विश्व कप के बाद इंटरनेशन क्रिकेट एक्शन से दूर थे. इंग्लैंड ने तो भारत दौरे के लिए पहली ही अपनी टीम घोषित कर दी थी.

भारतीय टीम में जुरेल-नीतीश की भी एंट्री, रमनदीप-पराग बाहर

वही,34 वर्षीय मोहम्मद शमी लगभग 14 महीने के बाद भारतीय टीम में लौटे हैं. शमी ने 2023 के विश्व कप के बाद अपने पैर की सर्जरी कराई थी. वही शमी बाएं घुटने में सूजन के कारण हालिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी जाने से चूक गए थे. वही चयनकर्ताओं ने इस टी20 सीरीज के लिए दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना है. वहीं संजू सैमसन फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर के तौर पर इस टीम का हिस्सा हैं.

भारतीय
भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी

ध्रुव जुरेल को जितेश शर्मा की जगह शामिल किया गया है, जो कि साउथ अफ्रीका टूर पर टी20 टीम का हिस्सा थे. वही ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी रमनदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है. वही नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे. उधर ऑलराउंडर शिवम दुबे भी इस टी20 टीम में जगह बनाने में सफल नहीं रहे है. बैटिंग ऑलराउंडर रियान पराग चोट के कारण इस टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज से रेस्ट दिया गया है.

भारतीय
भारतीय विकेट कीपर ध्रुव जुरेल

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा,अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

वही,बता दें कि भारत दौरे पर इंग्लैंड की टीम सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. वही पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता ईडन गार्डन में खेला जाएगा. टी20 के बाद भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी होगी. वही चैम्पियंस ट्रॉफी भी वनडे फॉर्मेट में होगी. ऐसे में यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए एक प्रैक्टिस के तौर पर बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है. वही सीरीज का पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में होगा.

इंग्लैंड का भारत दौरा

पहला टी20- 22 जनवरी- कोलकाता
दूसरा टी20- 25 जनवरी- चेन्नई
तीसरा टी20- 28 जनवरी- राजकोट
चौथा टी20- 31 जनवरी- पुणे
पांचवा टी20- 2 फरवरी-  मुंबई

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज

पहला वनडे- 6 फरवरी- नागपुर
दूसरा वनडे- 9 फरवरी- कटक
तीसरा वनडे- 12 फरवरी- अहमदाबाद

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लिश टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जैकब बेथेल, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, आदिल राशिद,लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लिश टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, हैरी ब्रुक,लियाम लिविंगस्टोन, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, जो रूट, साकिब महमूद, आदिल राशिद,फिल साल्ट, मार्क वुड.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *