लोकसभा

AVN News Desk New Delhi: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को एक ओर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस बार पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी है। इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया था। जो बीजेपी उम्मीदवार अभिनेत्री किरण खेर से 46 हजार 970 वोट से हार गए थे।

आप को बता दें कि मनीष तिवारी की सीट इस बार बदल दी है। वह फिलहाल श्रीआनंदपुर साहिब से सांसद हैं, लेकिन इस बार वह चंडीगढ़ से लड़ेंगे। पूर्व में वह लुधियाना से भी सासंद रह चुके हैं। इस बार मनीष तिवारी यहां से बीजेपी के संजय टंडन को टक्कर देंगे।

पंजाब विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई

आप को बता दें कि मनीष तिवारी ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से बीए की डिग्री प्राप्त की है और उसके बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी कानून की पढ़ाई पूरी की। पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उन्होंने तैराकी और वाटर पोलो की टीमों का नेतृत्व भी किया है। वह 1988 से 1993 तक एनएसयूआई (NSUI) और 1998 से 2000 तक भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे है। मनीष तिवारी का जन्म 1965 में लुधियाना में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय वीएन तिवारी पंजाबी लेखक व पंजाब युनिवर्सिटी के प्रोफेसर और माता पीजीआई में डीन रहीं थी।

सांसद निधि कोष से करवाए काम

मनीष तिवारी इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी चंडीगढ़ की सीट पर अपनी दावेदारी पेश करते रहे हैं। इस दौरान वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों व अक्सर बैठकों में शामिल हुए। इस बार पिछले कुछ समय उन्होंने शहर में अधिक गतिविधियां बढ़ा दी थीं। यहां तक कि उन्होंने सांसद निधि कोष शहर में कई पार्क के भी काम करवाएं। इसमें पार्कों में ओपन एयर जिम और बैंच लगाने समेत अन्य काम शामिल थे।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अपनी उम्मीदवारों लिस्ट जारी किया

पार्टी ने शिमला (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के डी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारा। इसके बलावा गुजरात के उम्मीदवारों में मेहसाणा से रामजी ठाकोर (पालवी), अहमदाबाद पूर्व से हिम्मतसिंह पटेल, राजकोट से परेशभाई धनानी और नवसारी सीट से नैषध देसाई शामिल हैं।

वही ओडिशा में पार्टी ने क्योंझर (सुरक्षित) सीट से मोहन हेम्ब्रम, बालासोर से श्रीकांत कुमार जेना, जाजपुर (सुरक्षित) सीट से आंचल दास, भद्रक (सुरक्षित) सीट से अनंत प्रसाद सेठी, ढेंकनाल से सष्मिता बेहरा, जगतसिंहपुर (सुरक्षित) से रवीन्द्र कुमार सेठी, केंद्रपाड़ा से सिद्धार्थ स्वरूप दास, पुरी से सुचरिता मोहंती और भुवनेश्वर से यासिर नवाज को उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा
विक्रमादित्य सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत

 

वहीं, पार्टी ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।

लोकसभा
कांग्रेस की नई लिस्ट में 16 नाम

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *