Delhi : नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और दिवाली के बीत जाने के बाद भी दिल्ली में रविवार प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई और वायु गुणवत्ता एक बार फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक पतली परत छाई हुई है और वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। आनंद विहार, अशोक विहार समेत कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत ‘गंभीर’ श्रेणी (एक्यूआई 400 से ऊपर) तक पहुंच गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 427, रोहिणी में 404 अशोक विहार में 402, मुंडका 392, द्वारका सेक्टर 8 में 385, बवाना 383, आरकेपुरम 380, आईटीओ 358 दर्ज किया गया है।

नवंबर

आप को बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

दिवाली के बीत जाने के बाद नवंबर का महीना शुरू, सर्दी अब भी गायब

नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अब भी सर्दी गायब है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही बढ़े हुए हैं। एक सप्ताह के मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है और न ही पश्चिम विक्षोभ आएगा। इस कारण तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। हालांकि, अगले सप्ताह से सुबह कुहासा यानी फाग देखने को मिल सकता है।

नवंबर

अमूमन 2 से 6 नवंबर तक अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस और 7 नवंबर से 11 नवंबर तक अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान अमूमन 14.3 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन बीते कुछ सालों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वही शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.9 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी तापमान में किसी प्रकार से विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 3 से 8 नवंबर तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट भी आनी शुरू हो सकती है।

वहीं यमुना नदी में भी प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता हुआ देखा गया है।

https://x.com/i/status/1852910123125198859

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *