AVN News Desk New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चार नए स्कूलों का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब हम स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों और अस्पतालों का उद्घाटन करने जाते हैं, तो अन्य दलों के लोग हमारे खिलाफ नारे लगाने के लिए वहां पहुंच जाते हैं। आज एक शुभ दिन है क्योंकि आज चार स्कूलों का उद्घाटन किया जा रहा है। आज तो कम से कम ये यहां गंदी राजनीति ना करो। बीजेपी वाले नहीं चाहते है कि गरीबों के बच्चे बड़े और पढ़ लिख कर बीजेपी की सरकार से नौकरियां मांगेगे और भाजपा नही चाहती कि गरीब लोगो अच्छे अस्पताल में इलाज करा सकें।

केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि, वे हमें यह कहते हुए बीजेपी में शामिल हो जाओ, हम छोड़ देंगे मुझ पर और पार्टी के नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। मैंने कहा है कि मैं बीजेपी में शामिल बिलकुल नहीं होऊंगा। हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे है।

किराड़ी, सेक्टर-41, रोहिणी में नए स्कूल भवनों के उद्घाटन पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, ‘गरीबों के बीच आशा की एक नई किरण जगी है कि उनके बच्चे सरकार स्तर पर एक अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है।”

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, ‘केंद्र सरकार राष्ट्रीय बजट का केवल 4% ही स्कूलों और अस्पतालों पर खर्च करती है। जबकि दिल्ली सरकार हर साल अपने बजट का 40% हिस्सा स्कूलों और अस्पतालों पर खर्च करती है। आज सभी सरकारी एजेंसियां हमारे पीछे पड़ी हैं। मनीष सिसोदिया का दोष यह है कि वह अच्छे स्कूल्स बनवा रहे थे। सत्येन्द्र जैन का दोष यह है कि वह अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवा रहे थे। क्या मनीष सिसोदिया स्कूल के बुनियादी ढांचे की बेहतरी के लिए काम नहीं कर रहे होते, तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया होता। उन्होंने हर तरह की साजिश रची, लेकिन हमें रोक नहीं सके।’

दिल्ली
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल फ़ोटो

सारे षड़यंत्र कर लिए हैं, लेकिन हमें झुका नहीं पाए: अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, “इन्होंने सारे षड्यंत्र अभी रच लिए है, लेकिन हमें झुका नहीं पाए. तुम अगर यह सोचो कि हम स्कूल-अस्पताल बनाना बंद कर देंगे तो ऐसा बिलकुल नहीं है. स्कूल-अस्पताल तो बनेंगे ही. चाहे अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डाल दो. आज यह हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पा रहे हैं क्यों? जिन गरीब बच्चों को स्कूल में पढ़ाया उन करोड़ों मां-बाप का आशीर्वाद आज हमारे साथ है और जिसके साथ गरीबों का आशीर्वाद होता है उसके साथ भगवान का आशीर्वाद होता है.”

मैं इनके खिलाफ झुकने वाला नहीं :दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा है कि, “यह जो मर्जी षड्यंत्र हमारे खिलाफ कर लें, कुछ नहीं होने वाला है और मैं भी डटा हुआ हूं. इनके खिलाफ, झुकने वाला नहीं हूं. यह लोग कहते हैं कि भाजपा में आ जाओ छोड़ देंगे, मैंने कहा बिल्कुल नहीं आऊंगा भाजपा में, कतई नहीं आऊंगा भाजपा में. भाजपा में चले जाओ तो सारे खून माफ हैं. हमने कौन-सा गलत काम किया है स्कूल, सड़क और अस्पताल ही तो बनवा रहे हैं. आप लोगों से बहुत प्यार और आशीर्वाद हमे मिला है. मेरा सिर्फ एक ही निवेदन है. अपना यह आशीर्वाद बनाए रखना और मुझे कुछ भी नहीं चाहिए.”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में दो नए सरकारी स्कूलों की आधारशिला रखते हुए कहा है कि हमें रोकने की चाहे कोई लाख कोशिश कर ले लेकिन दिल्ली में शिक्षा क्रांति की जो भी मशाल हमने जलाई है उसे हम कभी बुझने नहीं देंगे.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *