India vs South Africa ICC World Cup 2023: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आज विश्व कप मुकाबले में अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में पूरी टीम 27.1 ओवरों में ही 83 रनों पर सिमट गई है. अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका. जबकि भारतीय टीम की तरफ से स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट हासिल किया. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट आपस में बांटे.

मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत की टीम ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए थे. पूर्व कैप्टन विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे सेंचुरी लगाते हुए नाबाद 101 रन बनाए. जबकि स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 77 रनों की महत्पूर्ण पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट हासिल किया.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप में अब तक 6 मैच खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम ने 3-3 मुकाबले जीते हैं. वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच खेले गए 91 मैचों में से भारत ने 38 और साउथ अफ्रीका ने 50 जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.

वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से इंडियन टीम की यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकी टीम को फरवरी 2010 के ग्वालियर और अप्रैल 2003 के ढाका मैच में बराबर 153 रनों से हराया था. इस बार भारतीय टीम ने इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते फोड़ते हुए 243 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी.

आज के दिन किंग विराट कोहली ने अपना 35वां जन्मदिन भी मनाया है. विराट कोहली ने अपने बर्थडे पर फैन्स को शानदार रिटर्न गिफ्ट दिया है. दरअसल, पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस विश्व कप में जमकर गरजा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने अपनी फॉर्म बरकरार रखी और धुआंधार अंदाज में अपने करियर का 49वां सेंचुरी जमाकर आज इतिहास रच दिया है. किंग कोहली ने 119 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. मैच में विराट कोहली ने 121 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली. इस दौरान 10 चौके भी जमाए.

 

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *