कांग्रेस नेता पवन खेड़ा: ने पीएम मोदी के कल के भाषण पर करारा पलटवार किया है और कहा कि पीएम मोदी ने सोमवार (25 सितंबर) को मध्य प्रदेश में  51 मिनट के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम लिया यानी उनके पास अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए कुछ नहीं है और रात दिन कांग्रेस कांग्रेस जपते रहते है. इतने पर ही नहीं रुके पवन खेड़ा ने नोटबंदी जैसे फैसलों की कड़ी आलोचना करते हुए आगे कहा कि डिजिटल पेमेंट बढ़ाने के लिए नोटबंदी करने की क्या जरूरत थी?

आरएसएस (RSS ) की शाखा में कुछ तो है जहां ऐसे-ऐसे नमूने आते हैं. 

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस को महिला विरोधी बताने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि 1989 में राजीव गांधी की ओर से लाया गया महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से इसीलिए पास नहीं हो पाया, क्योंकि उस समय अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, राम जेठमलानी जैसे भाजपा के नेताओं ने इसके खिलाफ वोट किया था. प्रधानमंत्री मोदी की छवि ऐसी हो गई है कि अगर उन्होंने कुछ बोला तो झूठ ही होगा. जब मोदी जी बचपन में शाखा जाते थे तब इंदिरा गांधी ने देश की महिला प्रधानमंत्री के रूप में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे.

पवन खेड़ा ने किया ये बड़े सवाल

पवन खेड़ा ने आगे कहा है कि फिल्म अभिनेत्रियों को नई संसद में बुलाया गया, लेकिन राष्ट्रपति को नहीं, क्योंकि वो आदिवासी समाज से हैं. ये लोग बृजभूषण सिंह सरन को निकाल नहीं पाए और महिला अधिकारों की बात करते हैं. राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का जवाब देते हुए पवन खेड़ा ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी बता दें कि बीजेपी/ भाजपा की किसी सरकार ने पांच सालों में ढाई सौ कॉलेज खोले हों, भ्रष्टाचार के आरोपों के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा है की , जिस अजित पवार को जेल भेजने की बात करते थे वो अब साथ बैठ कर बजट बनाते हैं.

मध्य प्रदेश में बीजेपी/भाजपा की दूसरी सूची पर पवन खेड़ा ने कहा, मोदी जी कुछ भी कर लें कोई फर्क नहीं पड़ता. चुनाव से पहले ही एमपी के नतीजे जाहिर हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक जहां जहां नरेंद्र मोदी के पैर पड़े वहां-वहा कांग्रेस की जीत हुई है इसलिए हम नरेंद्र मोदी को हम अपना स्टार प्रचारक मानते हैं. अगर वो थोड़ा सा सच भी बोलना शुरू कर दें तो हमारे सबसे अच्छे स्टार प्रचारक बन सकते हैं.

पवन खेड़ा का पूरा भाषण का विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें :

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *