नई दिल्‍ली: दिल्‍ली में एक बार फिर कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकी (Khalistani Terrorist) और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन के प्रमुख गुरुपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) कानून-व्‍यवस्‍था बिगाड़ने का काम किया है. दिल्ली के आईएसबीटी (ISBT) बसअड्डा इलाके में पन्नू ने फ्लाई ओवर की दीवारों पर और कुछ जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में स्लोगन लिखवा दिये हैं.

उत्‍तरी दिल्‍ली के इलाके में एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया की नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से नॉर्थ दिल्ली को जोड़ने वाले एक फ्लाई ओवर पर एंटी इंडिया स्लोगन लिखा गया है. हम एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और जांच कर के ये काम करने वाले लोगों को पकड़ेंगे. किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा.

पन्नू ने अपने इस हरकत को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है. आप को बता दें कि इसके पहले पन्नू ने 15 अगस्त और जी-20 शिखर सम्‍मेलन बैठक से कुछ दिन पहले भी दिल्ली में एंटी इंडिया सोलगान मेट्रो स्‍टेशनों की दीवारों पर लिखवाये थे. दोनों ही मामलों का खुलासा स्पेशल सेल ने किया था और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था. अब फिर से पन्‍नू ने ऐसी ही हरकत की है.

वैसे भी भारत सरकार ने अब खालिस्‍तानी आतंकिया पर नकेल कसनी शुरू कर दी है. कई खालिस्‍तानी आतंकियों की संपत्ति भी जब्‍त करने की योजना सरकार ने बना ली है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. और अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर भी भारत ने खालिस्‍तानी आतंकियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है .

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *