सिकंदरा (जमुई): जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खेत में अकेले गाय चरा रही एक 40 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है।

नोट: यह खबर पीड़िता के पुलिस को दिए गए बयान और पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर प्रकाशित की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

खेत में गाय चरा रही थी महिला, तभी हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पीड़िता गांव के बघमारा बहियार में गाय चरा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पोहे गांव निवासी प्रहलाद मांझी वहां पहुंचा। महिला का आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में था और उसने जबरन महिला को झाड़ियों की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस
पीड़ित महिला के परिजन

विरोध करने पर की मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। वही लोगों को आता देख कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।

पीड़िता के बयान पर केस दर्ज

शनिवार को सिकंदरा थाना में पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वही मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वही मेडिकल जांच, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े..Jamui Fake Hospital News: जमुई में फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, 24 घंटे का अल्टीमेटम खत्म

ये खबर भी पढ़े….Jamui News: नल-जल योजना के कमरे से विकास मित्र का अर्धनग्न शव बरामद, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से सनसनी

ये खबर भी पढ़े….Jamui News: जमुई में मृत बंदर को दी गई इंसानों जैसी अंतिम विदाई, ढोल-बाजे के साथ निकली शवयात्रा, गांव करेगा मृत्यु भोज

ये खबर भी पढ़े…Gidhaur News: गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, ड्यूटी खत्म होने का हवाला देकर घायल का इलाज टालने का आरोप

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *