Jamui News: जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नल-जल योजना के एक कमरे से एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नीम नवादा पंचायत के विकास मित्र मिथुन मांझी (36) के रूप में हुई है। शव के सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

शव
ग्रामीणों और पुलिस टीम के लोग

नल-जल योजना के कमरे से मिला शव

घटना गरही थाना क्षेत्र के फतेहपुर महादलित टोला की है। स्थानीय लोगों ने नल-जल योजना के एक कमरे में युवक का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गरही थानाध्यक्ष विपिन कुमार पालटा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। बाद में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान विकास मित्र मिथुन मांझी के रूप में

पुलिस जांच में मृतक की पहचान नीम नवादा पंचायत के विकास मित्र मिथुन मांझी (36) के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेटी बोली- दो दिनों से लापता थे पिता

मृतक की बेटी नैना कुमारी ने बताया कि उनके पिता पिछले दो दिनों से लापता थे। उन्होंने मंगलवार सुबह और रात में कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में पता चला कि उनका मोबाइल फोन घर पर ही पड़ा हुआ था।

जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका

नैना कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके चाचा अक्सर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाते थे। हस्ताक्षर नहीं करने पर उनके पिता के साथ मारपीट भी की जाती थी।

परिजनों के अनुसार, चाचा अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन बेचना चाहते थे, लेकिन मिथुन मांझी ने पत्नी के आने के बाद ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की बात कही थी।

पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया है कि उनकी गोतनी ने बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा है कि उनके पति का किसी से कोई भी व्यक्तिगत विवाद नहीं था। ऐसे में परिवार को पूरा संदेह है कि उनकी हत्या की गई है।

सिर पर चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गरही थानाध्यक्ष विपिन कुमार पालटा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मिथुन मांझी की मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई होगी। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर भी पड़ताल जारी है।

शव
पुलिस की टीम जांच में जुटी

पुलिस किन बिंदुओं पर कर रही जांच?

  • मौत का सही समय क्या है?
  • सिर पर लगी चोट कैसे आई?
  • क्या मामला हत्या का है या कोई अन्य कारण?
  • जमीन विवाद की क्या भूमिका है?
  • एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आखिर क्या सामने आता है?

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े….Jamui News: जमुई में मृत बंदर को दी गई इंसानों जैसी अंतिम विदाई, ढोल-बाजे के साथ निकली शवयात्रा, गांव करेगा मृत्यु भोज

ये खबर भी पढ़े…Jamui Accident News: तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में तोड़ा दम

ये खबर भी पढ़े….Monsoon Havoc: देशभर में मॉनसून का कहर, दिल्ली-मुंबई से लेकर गुजरात और हिमाचल तक तबाही, कई की मौत, रेस्क्यू जारी

ये खबर भी पढ़े…गिद्धौर CHC में घायल का इलाज नहीं करने का मामला: AVN News की खबर का असर, डॉक्टर और ANM से 24 घंटे में मांगा गया जवाब

ये खबर भी पढ़े…Jamui News: 51 साल की बेटी और 50 साल का बेटा, झाझा में जमीन नामांतरण का ऐसा खेल जिसने सिस्टम की पोल खोल दी, सरकारी अफसरों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

ये खबर भी पढ़े…Gidhaur News: गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, ड्यूटी खत्म होने का हवाला देकर घायल का इलाज टालने का आरोप

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *