AVN News Weather Report: भारतीय मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि पूरे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी शीत लहर की पूरी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसमें पूरा उत्तर भारत नहीं है बल्कि पंजाब और हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग का मानना है कि ठंडी हवाओं के चलते गलन भी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी ज्यादा गिरावट दर्ज हो सकती है।

पूरे उत्तर भारत सभी इलाकों में न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री

अगले आने वाले 48 घंटे में उत्तर भारत के सभी इलाकों में न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री के करीब और नीचे गिर जाएगा। जबकि राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत कुछ हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार को धूप तो निकलेगी, लेकिन गलन वाली ठंड में कोई भी कमी नहीं होगी। अगले 48 घंटे के भीतर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते ही मौसम में इस तरीके की तब्दीलियां देखी जा सकती हैं। वहीं कोहरे को लेकर विभाग का अनुमान है कि पिछले हफ्ते की तरह ही इस बार भी लगातार कोहरा पड़ता ही रहेगा।

पूरे उत्तर भारत

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार की दोपहर उत्तर भारत के कई इलाकों में धूप तो निकली थी, लेकिन ठंड में कोई भी कमी दर्ज नहीं हुई। दोपहर दो बजे के बाद से ही पंजाब समेत हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और गलन जैसी ठंड की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक भारतीय महासागर के कुछ हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कम दबाव की परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके चलते ही तापमान में कमी दर्ज हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के भीतर अब न्यूनतम पारे में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग का मानना है कि 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम पारा 3 से 7 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 8 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। जबकि अधिकतम तापमान इन इलाकों में 13 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी शीत लहर की और आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसमें पूरा उत्तर भारत नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से ही शामिल हैं। मौसम विभाग का मानना है कि ठंडी हवाओं के चलते ही गलन भी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते शनिवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली के बाहरी इलाके समेत बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कोहरे की तेजी देखी जा सकती है। पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के राज्यों के कुछ हिस्सों में कोहरा बहुत ज्यादा पड़ सकता है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि कोहरा इतना ज्यादा होगा कि उसकी विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. हरजीत सिंह कहते हैं कि कुछ इलाकों में कम दबाव बना हुआ ही है, इस वजह से ही मौसम में कोहरे के बढ़ने की यह निरंतरता देखी जा सकती है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *