Indian Dance : भारतीय संस्कृति और इतिहास में डांस का एक बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक, भारतीय नृत्य ने समाज, सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सवों में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाए रखा है। यहाँ बहुत प्रकार के डांस के प्रकार हैं, जो भारतीय नृत्य विरासत को समृद्ध करते हैं। नृत्य ही ऐसी एक विशेष कला है जो हर कार्यक्रम और उत्सव को संवारती है। यहाँ हम कुछ ऐसे प्रसिद्ध भारतीय नृत्य के बारे में बात कर रहे हैं जो समृद्ध भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं।

भारत के कुछ प्रमुख डांस

भरतनाट्यम्

भरतनाट्यम, भारतीय शास्त्रीय नृत्य की अनमोल धारा में से एक है। यह नृत्य मुख्य रूप से तमिलनाडु के प्राचीन मंदिरों से जुड़ा है और लगभग 1,000 ईसा पूर्व में इसकी शुरूवात मानी जाती है। इस नृत्य का अद्भुत सौंदर्य और गहरा सांस्कृतिक महत्व है। भरतनाट्यम विभिन्न भावों, भावनाओं और इशारों के जरिए लोगो को मोहित करता है।

कथक

कथक डांस भारतीय क्लासिक डांस का एक प्रमुख रूप है जो नार्थ इंडिया में विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इस नृत्य को आमतौर पर प्यार का नृत्य भी कहा जाता है क्योंकि इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं। यह नृत्य भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसे मंदिर नृत्य के रूप में भी जाना जाता है।

मणिपुरी

मणिपुरी डांस नॉर्थ-ईस्ट भारत के राज्यों में बहुत ही प्रसिद्ध नृत्य है। इस नृत्य में स्थानीय लोक परंपराओं और रीति-रिवाजों का खूबसूरत मिलन है। मणिपुरी डांस भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में से एक है और इसमें पारंपरिक मणिपुरी संगीत और वेशभूषा का प्रयोग होता है। यह नृत्य राधा और कृष्ण की प्रेम कथा को दर्शाने के लिए प्रस्तुत किया जाता है।

कथकली

कथक के बाद, कथकली भी भारत का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है, जो लोकप्रिय डांस फॉर्म भी है। यह खासकर दक्षिण भारतीय राज्य केरल से जुड़ी हुई है, और हर उत्सव या त्योहार में इसका महत्व बढ़ जाता है। इस नृत्य में चेहरे पर मुखौटा पहना जाता है, जो नृत्य को और भी आकर्षक बनाता है।

कुचिपुड़ी

दक्षिण भारतीय राज्य कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य का सबसे कठिन रूप माना जाता है। भगवान को समर्पित यह नृत्य लगभग हर धार्मिक कार्यों में देखा जा सकता है।

भांगड़ा

डांस

शास्त्रीय नृत्य से अलग होकर, पंजाब का लोकप्रिय नृत्य है। इसे शादी, पार्टी, लोहड़ी, सक्रांति आदि मौकों पर देखा जाता है। यहां महिलाएं और पुरुष दोनों ही इसमें भाग लेते हैं और पंजाब में भांगड़ा के बिना किसी भी महोत्सव को पूरा नहीं माना जाता है।

ये भी पढ़े : आखिर क्यों जोडा जाता है शहरो और गांव के साथ “पुर” शब्द जाने रोचक बातें ?

गरबा

आजकल, गरबा भारत में एक प्रमुख नृत्य बन गया है। गुजरात में हर त्योहार और पार्टी में गरबा का आयोजन होता है, और यहां नवरात्रि के उत्सव के दौरान लड़के और लड़कियाँ मिलकर नृत्य करते हैं।

रूफ डांस

रूफ डांस, एक प्रसिद्ध कश्मीरी नृत्य है, जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं हिस्सा लेती हैं। यह नृत्य खासतौर पर शादियों और लोक उत्सवों में देखा जाता है, और कश्मीरी महिलाएं इसे बहुत पसंद करती हैं।

बिहू

बिहू, असम का प्रमुख लोक नृत्य है, जिसमें युवा लड़कियाँ और महिलाएं पारंपरिक पोशाक में नृत्य करती हैं। इसे लंदन ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भी प्रस्तुत किया गया था।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *