ICC Champions Trophy Hybrid Model 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. वही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर कराने की मंजूरी अब दे दी गई है. अब ये टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई (संयुक्त अरब अमीरात/UAE) में कराया जाएगा. वही इसे लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच अब समझौता भी हुआ है. अब भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अपने सभी मुकाबले अब दुबई में खेलेगी. जबकि टूर्नामेंट का बाकी हिस्सा पाकिस्तान में ही आयोजित किया जाएगा.

बीसीसीसीआई और पीसीबी में हुआ ये समझौता

वही,बीसीसीआई (BCCI) और पीसीबी (PCB) दोनों ही सैद्धांतिक रूप से इस बात पर अब सहमत हुए हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान लीग मैच के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा. पाकिस्तान उस मुकाबले को कोलंबो में खेलेगा. अब हाइब्रिड मॉडल पर चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के चलते पीसीबी के लिए कोई भी मुआवजा नहीं मिलेगी. लेकिन उसे 2027 के बाद से किसी भी आईसीसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी मिलेगी.

आईसीसी

आप को बता दें कि भारत सरकार ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने की अनुमति नहीं दी है. ऐसे में ‘हाइब्रिड मॉडल’ ही एकमात्र विकल्प बचता था. वही बीसीसीआई (BCCI) ने पत्र लिखकर इस फैसले के बारे में आईसीसी (ICC) को अवगत करा दिया था. हालांकि पीसीबी ने आईसीसी (ICC) की बैठक में जोर देकर कहा था कि वो ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी करने के इच्छुक बिलकुल नहीं है, लेकिन उसके तेवर अब नरम पड़ गए है.

1996 के बाद पाकिस्तान का पहला आईसीसी इवेंट

वही,1996 के विश्व कप आयोजन के बाद यह पाकिस्तान का पहला आईसीसी का इवेंट है, तब भारत और पाकिस्तान भी इस आयोजन का को-होस्ट था. वही भारतीय टीम और पाकिस्तान ने 2012 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, लेकिन पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप सहित आईसीसी टूर्नामेंटों में वे एक-दूसरे का सामना करते रहे हैं. वही पिछले साल पाकिस्तान द्वारा आयोजित एशिया कप को भी ‘हाइब्रिड मॉडल’ में बदल दिया गया था, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान में कोई भी मैच खेलने से इनकार कर दिया था. भारत ने तब अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेले थे.

वही, चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से ICC कैलेंडर में वापसी कर रही है. वही पाकिस्तान ने 2017 में इंग्लैंड में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के पिछले संस्करण को जीता था.भारत ने साल 2008 से पाकिस्तान का कोई भी दौरा नहीं किया है. भारतीय टीम आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए ही पाकिस्तान गई थी. वही भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज आखिरी बार 2012-13 में हुई थी. इसके बाद से दोनों ही टीमों के बीच सिर्फ एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में ही मुलाकात हुई है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *