पुणे, 19 सितंबर, 2023 : बैंक ऑफ महाराष्ट्र देश के सार्वजनिक क्षेत्र का एक अग्रणी बैंक है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा हिन्दी के श्रेष्ठ कार्य के लिए राजभाषा का सर्वोच्च सम्मान “कीर्ति पुरस्कार” प्रदान किया गया। इस वर्ष बैंक को दो श्रेणियों यथा “श्रेष्ठ गृह पत्रिका” और “श्रेष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन” के अंतर्गत यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। 14 सितंबर, 2023 को पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित भव्य हिंदी दिवस समारोह के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र को उक्त पुरस्कार प्रदान किए गए।

श्री अजय कुमार मिश्रा, गृह राज्य मंत्री के कर-कमलों से बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री ए. एस. राजीव ने “श्रेष्ठ गृह पत्रिका” हेतु प्रथम और “श्रेष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन” हेतु द्वितीय पुरस्कार ग्रहण किए। इस दौरान मंच पर श्री हरिवंश नारायण सिंह, राज्यसभा के माननीय उप सभापति, सुश्री अंशुली आर्य, सचिव (राजभाषा), गृह मंत्रालय एवं सुश्री भारती पवार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री आदि भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के श्री ए. बी. विजयकुमार, कार्यपालक निदेशक और श्री आशीष पाण्डेय, कार्यपालक निदेशक, श्री अमित श्रीवास्तव, सीवीओ, श्री के. राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मा.सं.प्र. व राजभाषा) तथा डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) व अन्य प्राधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर देश भर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों और बैंकों के शीर्ष कार्यपालक व राजभाषा अधिकारी भी समारोह में उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन : भारत के माननीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा के कर-कमलों से राजभाषा का सर्वोच्च सम्मान “कीर्ति पुरस्कार” प्राप्त करते हुए श्री ए. एस. राजीव, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, बैंक ऑफ महाराष्ट्र

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *