Rahul Gandhi Europe Tour : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे के तहत बेल्जियम में हैं, जहां उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में केंद्र सरकार की मोदी सरकार के रुख का समर्थन किया है. राहुल गांधी ब्रसेल्स में मीडिया को संबोधित करते हुए बात कर रहे थे, इस दौरान उनसे पूछा गया कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को लेकर इंडिया (भारत) में विपक्ष की क्या राय है?

इस पर राहुल गांधी ने कहा, कुल मिलाकर मुझे लगता है कि संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत की वर्तमान स्थिति से विपक्ष सहमत होगा. रूस के साथ हमारे संबंध हैं. ऐसे में मुझे नहीं लगता कि सरकार वर्तमान में जो कुछ कर रही है, विपक्ष का उससे अलग कोई रुख होगा.

मल्लिकार्जुन खरगे को जी20 डिनर में न बुलाए जाने पर कही ये बाते

जी20 के शिखर सम्मेलन के डिनर में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं बुलाए जाने को लेकर जब राहुल गांधी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “इसमें क्या विरोधाभास है? उन्होंने (BJP) विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है. यह आपको कुछ बताता है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह आपको बताता है कि वे (बीजेपी) भारत (इंडिया ) की 60% आबादी के नेता को महत्व ही नहीं देते हैं. ये कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए कि उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है.”

‘देश को बदलने की हो रही कोशिश’

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा, देश को बदलने की कोशिश हो रही है. राहुल गांधी ने एक बार फिर देश के लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमले की बात दोहराई. कांग्रेस नेता ने कहा, निश्चित रूप से भारत में भेदभाव और हिंसा बढ़ी है. हर कोई ये बात जानता है. अल्पसंख्यकों पर हमला हो रहा है. साथ ही दलित और दूसरी जातियों पर हमला हो रहा है.

गांधी और गोडसे की विचारधारा की लड़ाई

राहुल गांधी ने कहा, संविधान में देश को ‘राज्यों का संघ’ कहा गया है. हमारा विश्वास है कि यूनियन के सभी सदस्यों के बीच संवाद होना चाहिए. वहीं, बीजेपी का नजरिया है कि शक्ति एक जगह केंद्रित होनी चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा, ये महात्मा गांधी की विचारधारा और नाथूराम गोडसे की विचारधारा की लड़ाई है

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *