Jamui Crime News: जमुई में कोढ़ा गिरोह के बाद तिवारी गैंग की एंट्री, छिनतई और चेन स्नेचिंग से बढ़ी पुलिस की चिंता

जमुई: लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने कोढ़ा गिरोह की सक्रियता के बीच अब जमुई जिले में बेगूसराय के कुख्यात तिवारी गैंग की एंट्री ने पुलिस और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल के दिनों में जिले में हुई छिनतई और चेन स्नेचिंग की घटनाओं के खुलासे के बाद इस गैंग का नाम सामने आया है।

जमुई सदर थाना क्षेत्र में शिक्षिका से चेन स्नेचिंग मामले में कोढ़ा गिरोह का खुलासा

जानकारी के अनुसार, 25 मई को जमुई सदर थाना क्षेत्र के झाझा बस स्टैंड निवासी शिक्षिका रश्मि सिन्हा को बाइक सवार अपराधियों ने निशाना बनाया था। शिक्षिका कोचिंग पढ़ाने जा रही थीं, तभी अपराधियों ने उनके गले से सोने यानी गोल्ड की चेन छीन ली और मौके से रफू चक्कर हो यानी फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान कटिहार से चोरी गए जेवरात बरामद किए गए। पुलिस जांच में इस घटना के पीछे कुख्यात कोढ़ा गिरोह की संलिप्तता सामने आई।

बिहार के कई जिलों में सक्रिय है कोढ़ा गिरोह

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोढ़ा गिरोह बिहार के कई जिलों में वर्षों से सक्रिय है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से चेन स्नेचिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता है और कुछ ही मिनटों में फरार हो जाता है। इसी वजह से यह गिरोह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

70 हजार रुपये छिनतई मामले में तिवारी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

इधर, जमुई सदर थाना पुलिस ने खैरा थाना क्षेत्र के झुंडो गांव की एक महिला से 70 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए बेगूसराय जिले के तेघड़ा निवासी अभय मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में अभय मिश्रा का संबंध कुख्यात तिवारी गैंग से होने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

दो लाख रुपये छिनतई कांड में भी सामने आया तिवारी गैंग का नाम

इससे पहले 17 अप्रैल को झाझा थाना क्षेत्र के संसारपुर निवासी विशुनदेव मांझी से दो लाख रुपये की छिनतई की घटना हुई थी। इस मामले का हाल ही में पुलिस ने उद्भेदन किया था।

जांच के दौरान बेगूसराय निवासी सन्नी मिश्रा को गिरफ्तार किया गया, जो तिवारी गैंग से जुड़ा बताया गया। लगातार दो मामलों में तिवारी गैंग का नाम सामने आने से पुलिस की चिंता और बढ़ गई है।

बाहरी संगठित अपराधी गिरोहों की सक्रियता से बढ़ी चिंता

जिले में लगातार बाहरी अपराधी गिरोहों के नाम सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस भी इन गिरोहों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

आम लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने, बड़ी रकम लेकर अकेले यात्रा नहीं करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

जमुई ,Jamui Crime News
पुलिस का आम लोगों से सतर्क रहने की अपील

Jamui Weather Update: जमुई में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, ये खबर भी पढ़े …

Jamui Crime News: जमुई में शिक्षक सह मुखिया पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, ये खबर भी पढ़े…

गिद्धौर में बारिश के बाद मैत्री करुणा नेत्रालय के आगे जलजमाव, मरीजों को हो रही भारी परेशानी, ये खबर भी पढ़े…

आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *