तेज बारिश के बाद अस्पताल के सामने जलभराव
गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई तेज आंधी और बारिश के बाद मैत्री करुणा नेत्रालय के सामने भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के आगे पानी जमा हो जाने से मरीजों, उनके परिजनों और आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद अस्पताल परिसर के बाहर की सड़क और मैदान पूरी तरह पानी से भर गया, जिससे लोगों को पानी और कीचड़ के बीच होकर गुजरना पड़ा। विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी समस्या
स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल के सामने लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र में पक्का नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता और अस्पताल के सामने स्थित कच्चे मैदान में जमा हो जाता है।
लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में भी यहां जलभराव हो जाता है, जबकि तेज बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। जलभराव के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हर साल बरसात में बनती है ऐसी ही स्थिति
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर वर्ष यही स्थिति मरीजों और लोगों को देखने को मिलती है। इसके बावजूद अब तक अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
जलजमाव के कारण अस्पताल परिसर के आसपास गंदगी और फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में अस्पताल पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होता।

मरीजों और स्थानीय लोगों ने की पक्के नाले की मांग
स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल के सामने जल्द से जल्द पक्के नाले का निर्माण कराया जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगह के सामने जलभराव की समस्या गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में मरीजों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
गिद्धौर से बिहार सरकार में दो मंत्रियों के घर और बगल में थाना,आँचल कार्यालय
आप को बता दे कि यह जगह कोई आम नहीं है ,यह से महज मुश्किल से 40 मीटर के दूरी पर जमुई से विधायक और बिहार सरकार में खेलमंत्री श्रेयसी सिंह घर के साथ और झाझा विधायक और बिहार सरकार में परिवहन मंत्री दामोदर रावत जी का घर महज 400 मीटर की दूरी पर और साथ में गिद्धौर थाना , ओर आँचल कार्यालय है। तब इस जगह का ये हाल है। बाकी आप समझदार है समझ ही गए होंगे कि पूरे बिहार ओर गांवों में कैसा हालत होगा।
प्रशासन से समाधान की उम्मीद
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द इस समस्या पर ध्यान देगा और अस्पताल के सामने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराएगा, ताकि मरीजों और आम लोगों को राहत मिल सके।
Jamui Weather Update: जमुई में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, ये खबर भी पढ़े …
हैं, तो क्या सभी को मिलेंगे अलग-अलग ₹2000? जानें पूरा नियम, ये ख़बर भी पढ़े लिंक पर क्लिक कर के…
आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..
Ground Reporte by: Bikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel.
