मुजफ्फरपुर | अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ होने वाले अत्याचार को रोकने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की तीसरी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सामने आया कि वर्ष 2026 में अब तक 325 पीड़ितों को मुआवजा देने की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत कुल 185 लाख रुपये यानी 1 करोड़ 85 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, जिले में 188 मामले अभी लंबित हैं। इन मामलों में तेजी से अनुसंधान पूरा करने और निर्धारित समय के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया।

325 पीड़ितों को 1.85 करोड़ रुपये का मुआवजा

बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2026 में तीसरी बैठक तक कुल 325 पीड़ितों के मुआवजा भुगतान की स्वीकृति दी गई है। इनमें कुल 185 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में पीड़ितों को मिलने वाली सहायता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुआवजा, पेंशन, यात्रा भत्ता और अन्य राहत राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

188 लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश

बैठक में जिले के लंबित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित 188 मामलों में संबंधित धाराओं के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुसंधान पूरा किया जाए और आरोप पत्र दाखिल करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि आरोप पत्र के लिए लंबित मामलों को अविलंब और नियमानुसार निष्पादित किया जाए। गंभीर एवं जघन्य मामलों में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सुनवाई कराकर पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाए।

74 मृतकों के आश्रितों को मिल रही मासिक पेंशन

बैठक में जानकारी दी गई कि कैलेंडर वर्ष 2026 में कुल 74 मामलों में मृतकों के आश्रितों को मासिक पेंशन दी जा रही है। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अगस्त महीने तक पेंशन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पेंशन भुगतान को हमेशा अपडेट रखा जाए। जरूरत पड़ने पर संबंधित मद में अतिरिक्त आवंटन की मांग की जाए, ताकि पेंशन पाने वाले आश्रितों और गंभीर मामलों के पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

पांच आश्रितों को सरकारी नौकरी भी मिली

बैठक में यह भी बताया गया कि अधिनियम के नियम 15 (1) (घ) के तहत सरकारी उपक्रमों में रोजगार से जुड़े प्रावधानों के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले में नौकरी के योग्य पांच आश्रितों को पहले ही समूह ‘घ’ के पदों पर सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

प्रशासन ने कहा कि पीड़ित परिवारों को राहत और पुनर्वास से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

24 गवाहों को मिला यात्रा और दैनिक भत्ता

बैठक में गवाहों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की नियमावली 1995 के नियम 11(1) के तहत न्यायालय में उपस्थित होने वाले गवाहों और साक्षियों को यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता दिया जाता है।

जिला प्रशासन के अनुसार, चालू कैलेंडर वर्ष में अब तक मुजफ्फरपुर जिले के कुल 24 व्यक्तियों को यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता का भुगतान किया गया है।

जिलाधिकारी और SSP ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिनियम के तहत मिलने वाली शिकायतों और मामलों को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। पीड़ितों को समय पर राहत मिले और मामलों का निष्पादन तय समय सीमा में किया जाए।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में प्रशासन शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रहा है। किसी भी व्यक्ति के पास इस तरह की घटना से संबंधित सूचना हो तो वह प्रशासन को दे सकता है।

साथ ही अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों और मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी हो सके।

अनुमंडल स्तर पर भी नियमित बैठक करने का निर्देश

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला कल्याण पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में नियमित रूप से समिति की बैठक आयोजित होने पर संतोष जताया। उन्होंने सभी अनुमंडलों में भी नियमित बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही कहा गया कि इन बैठकों में सभी संबंधित प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि मामलों की समीक्षा और कार्रवाई में किसी तरह की देरी न हो।

मैनुअल स्कैवेंजर निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम पर भी हुई बैठक

SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत बैठक समाप्त होने के बाद समाहरणालय सभागार में मैनुअल स्कैवेंजर निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक भी आयोजित की गई।

इस बैठक में जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिनियम को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सभी संबंधित विभागों और हितधारकों को सजग एवं प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया।

बैठक में ये अधिकारी औरजनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में विधायक श्रीमती बेबी कुमारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अत्याचार
मुजफ्फरपुर समाहरणालय में जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं समिति के अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सभी सुझावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Written and reported by: Ankit Siddhant

Written & Edit by : Chandan Patel

AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

बिहार के 38 जिलों में स्टार्टअप क्रांति की नई पहल, MIT मुजफ्फरपुर में ‘स्टार्टअप बिहार मार्केट कनेक्ट 2026’ का आयोजन

दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 149 नई डीलक्स बसों को हरी झंडी, 13 शहरों के लिए शुरू हुई सीधी सेवा

देश में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, फिर भी 80 करोड़ को मुफ्त राशन क्यों? मोदी सरकार के दावों पर बड़े सवाल

संविधान दिवस पर जमुई में गूंजा लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों का संदेश, डीएम नवीन कुमार की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

UP Election 2027: अखिलेश यादव का PDA प्रणपत्र जारी, 25 लाख नौकरी, बेरोजगारों को 5 हजार और बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का वादा

संविधान दिवस 2026: क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? जानिए भारतीय संविधान का इतिहास, महत्व और 10 अनसुने किस्से

जमुई में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत; JCB से निकाला गया शव

दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक! सांसों पर संकट, 27 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

गिद्धौर-जमुई रोड पर रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय अमन की मौत, पिता घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पटना के दो बड़े होटलों में नकली पनीर का खुलासा! किचन की गंदगी देख दंग रह गए अधिकारी, तीन दिन के लिए सील

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में महाविस्फोट! 53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्के लगाकर रच दिया इतिहास

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बात चित शुरू! सपा ने दिया 26 सीटों का ऑफर, कांग्रेस की ये मांग..

गुरु नानक देव जी की 10 रोचक कहानियां: क्यों मनाया जाता है प्रकाश पर्व? जानिए उनके 10 अनमोल उपदेश और जीवन का इतिहास

सर्दियों का मौसम आ गया है: क्या खाएं और क्या न खाएं? जानिए ठंड में स्वस्थ रहने के लिए सही खानपान, फल, सब्जियां और जरूरी सावधानियां..

भारत-नेपाल रिश्तों को नई मजबूती देने की तैयारी, आज PM मोदी और बालेंद्र शाह के बीच होगी अहम बैठक

CJI सूर्यकांत की दो टूक: फैसले से असहमति जताना अधिकार, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने से बचें

गिद्धौर नगर पंचायत गठन पर बढ़ा विवाद, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने जताई आपत्ति; प्रस्ताव रद्द करने की मांग

जमुई समेत बिहार में बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, खेतों में बर्बाद हो रही धान की फसल

कोटा सड़क हादसा: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 7 घायल; खुशियों भरा सफर मातम में बदला

नीतीश सेतु का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली छह लेन पुल की सौगात; नीतीश कुमार को गले लगाकर जताया सम्मान

जमुई में आदिवासी परिवार को हथियार के बल पर घर से भगाने का आरोप, 5 साल से ससुराल में काट रहा जीवन; महिलाओं से यौन उत्पीड़न का भी दावा, उदय नारायण चौधरी ने की जमुई SP से बात

जमुई में बालू लदे ट्रक का कहर, 70 वर्षीय बुजुर्ग का हाथ कुचला; डॉक्टरों को काटना पड़ा

जमुई का आदिवासी गांव गुरमाहा: जहां विकास के दावे कागजों तक सिमटे, हजारों ग्रामीणों को आज भी पक्के मकान, रोजगार और शिक्षा का इंतजार

जमुई में अंधविश्वास की खौफनाक वारदात: डायन बताकर 55 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या, बच्चे के शव के साथ एक ही गड्ढे में दफनाया

चुनाव आते ही धर्म और मंदिर-मस्जिद क्यों याद आते हैं? शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और रोजगार पर क्यों चुप हो जाती है राजनीति?

 

 

अत्याचार
ख़बर वही, जो है सही…

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *