Delhi Rape Case

राजधानी दिल्ली के रानी बाग में फिर शर्मसार करने वाली वारदात, चलती स्‍लीपर बस में महिला से दुष्कर्म..

Delhi Rape Case: नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। राजधानी के रानी बाग इलाके से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां चलती स्‍लीपर बस में 30 वर्षीय महिला के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना 11- 12 माई की रात की बताई जा रही है, घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई और जल्द कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता एक निजी स्‍लीपर बस में सफर कर रही थी। इसी दौरान बस में मौजूद दो युवकों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। महिला के विरोध करने के बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बस का पीछा कर उसे रानी बाग इलाके में रोक लिया। पुलिस ने तत्काल बस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस बस चालक और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है कि घटना के दौरान उन्होंने कोई हस्तक्षेप क्यों नहीं किया।

अधिकारियों के मुताबिक, बस में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

मेडिकल परीक्षण में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस को फोन किया. शुरुआती कॉल नांगलोई पुलिस स्टेशन को गई, लेकिन घटनास्थल रानी बाग थाना क्षेत्र का होने के कारण मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही रानी बाग पुलिस सक्रिय हो गई. एक महिला उप-निरीक्षक ने पीड़ितो को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई.

पीड़िता ने अस्पताल में भर्ती होने से किया मना

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन पीड़िता ने भर्ती होने से मना कर दिया. पीड़िता ने बताया कि उसके पति टीबी के मरीज हैं और घर पर ही रहते हैं. उसकी 8, 6 और 4 साल की तीन बेटियां हैं. अगर वह अस्पताल में भर्ती हो जाती है तो बच्चों को खाना कौन खिलाएगा. आर्थिक तंगी और बच्चों की जिम्मेदारी के कारण पीड़िता गंभीर चोटों के बाद भी घर से इलाज करा रही है.

बस के अंदर लगे थे पर्दे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस के रूट को खंगाला जा रहा है. इसके अलावा यह भी सामने आया है कि बस में पर्दे लगे थे, जिसकी वजह से अंदर दिखाई नहीं दे रहा था. पुलिस ने बस के अंदर से सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया. बस जब्त कर ली गई है.

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। वर्ष 2012 के निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आए दिन सामने आ रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार और प्रशासन को और सख्त कदम उठाने होंगे।

Delhi Rape Case

समाज में आक्रोश

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। कई महिला संगठनों ने आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़े: Teenage girls problems : 13+ वर्ष की लड़कियों की क्या समस्याएँ और उन्हें कैसे समझे?.. !

Note :-

Disclaimer/अस्वीकरण:

यह जानकारी सोर्स पर आधारित है, इसलिए किसी भी कार्रवाई से पहले आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह आर्टिकल और प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

| हमें उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! “Delhi Rape Case: राजधानी दिल्ली के रानी बाग में फिर शर्मसार करने वाली वारदात, चलती स्‍लीपर बस में महिला से दुष्कर्म.. ! जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

By: KP
Edited  by: KP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *