उत्तर प्रदेश पीलीभीत: आज कल बीजेपी सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे हैं. उन्होंने दर्जनों गांव का दौरा कर जन संवाद किया है. इस दौरान कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. भ्रष्टाचार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा है कि गांव-गांव होर्डिंग-पोस्टर लगने चाहिए कि हम चोर को वोट नहीं देंगे.

बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के चरखौला गांव में जनसंवाद के दौरान उन्होंने कहा है कि, सिद्धांतों का रास्ता आसान नहीं होता है. बहुत नुकसान उठाना पड़ता है. मेरे जैसे लोग अपने आपको को बनाने के लिए नहीं बल्कि देश को बनाने के लिए राजनीति में आए हैं. पहले नारा था, ‘देश का नेता कैसा हो………गांधी जी, पंडित जी, बाबा साहेब अंबेडकर, सरदार पटेल जैसा हो. आज लोग नारा लगा रहे हैं लगाते हैं. ‘देश का नेता कैसा हो, जिसके पास सबसे अधीक ज्यादा पैसा हो’.

‘ऐसे में पीलीभीत के जनता कहां जाएं’

वरुण गांधी ने कहा है कि, समय बड़ा नाजुक है. बड़ी-बड़ी कंपनियों ने पिछले साल रोजगार प्रक्रिया में 99% लोगों को संविदा पर रखा है. टाटा बिरला आम आदमी को नहीं बल्कि मुंबई, पुणे, दिल्ली और बेंगलुरु के लोगों को नौकरी दे रहे हैं. ऐसे में पीलीभीत के लोग जनता,नौजवान कहां जाएं.

“किसी गांव के स्कूल में बर्तन मांजता मिले”

उन्होंने अग्निवीरों को लेकर कहा है कि, मैंने अग्निवीरों को लेकर बहुत विरोध किया था. सरहद पर देश की रक्षा करने के सिर्फ 3 से 4 साल बाद उसे हटाया जाता है. बाद में वो किसी गांव के स्कूल में बर्तन मांजता मिले, इससे उसका सेना और देश की सुरक्षा के मनोबल पर क्या असर पड़ेगा.

‘दोष केवल उन लोगों का नहीं जो भ्रष्टाचार करते है’

उन्होंने कहा है कि दोष केवल उन लोगों का नहीं है जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, आम इंसान को भी दृढ़ता लानी होगी. भ्रष्टाचार के खिलाफ गांव में होर्डिंग और पोस्टर भिनलगने चाहिए कि हम चोर को वोट नहीं देंगे. वरुण गांधी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के बहेड़ी विधानसभा के गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

इस रिश्ते को आप कभी कमजोर मत होने देना- वरुण गांधी

सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि हम किसी भी हिस्से में जाते हैं तो लोग हमसे पूछते हैं कि आपका पीलीभीत वाला परिवार कैसा है. वहीं अगर आप देश के किसी दूसरे हिस्से में जाकर कहते हैं कि हम पीलीभीत से हैं तो 100 में से 100 लोग आपसे पूछते हैं कि वो वरुण गांधी और मेनका गांधी वाला पीलीभीत. भाजपा सांसद ने आगे कहा याद रखिए ये रिश्ता बहुत ही गहरा है और पवित्र है. इस रिश्ते को आप कभी कमजोर मत होने देना, हर व्यक्ति का वरुण गांधी पर पूरा हक है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *