Modi Cabinet Ministers: नरेंद्र मोदी रविवार की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचने जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों में इस बात को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है कि नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में पार्टी के किन नेताओं को केंद्र में कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी। नई सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा तेज है। कई नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए फोन आने शुरू हो गए हैं। साथ ही कई नेताओं को चाय पर चर्चा के लिए पीएम आवास पर बुलाया गया। आइए तस्वीरों में जानते हैं कि कौन से हैं वो संभावित नेता, जिन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

नरेंद्र मोदी की एनडीए मंत्रिमंडल में संभावित मंत्रियों के नाम

खबरों के मुताबिक, पिछली सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे अमित शाह, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया और अश्विनी वैष्णव इस बार भी मंत्रिमंडल में नजर आएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। ऐसे में उन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

वही इनके अलावा गठबंधन के तहत जीतन राम मांझी,अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

नरेंद्र मोदी

एस जयशंकर को फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल

वही एस जयशंकर को फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मनोहर लाल खट्टर, नित्यानंद राव, अर्जुन मेघवाल, शांतनु ठाकुर, किरेन रिजिजू, राव इंद्रजीत सिंह, शोभा करांदजले, रवनीत सिंह बिट्टू , जितेंद्र सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही गिरिराज सिंह, अन्नपूर्णा देवी, सर्वानंद सोनोवाल, हरदीप पुरी, बंडी संजय कुमार, रक्षा खडसे, बीएल वर्मा, गजेंद्र शेखावत के नाम की भी चर्चा है। उत्तर प्रदेश से जितिन प्रसाद और पंकज चौधरी को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। राजस्थान से भागीरथ चौधरी को भी मंत्रीमंडल में शामिल करने की चर्चा है।

एनडीए की गठबंधन सरकार में आंध्र प्रदेश की तेदेपा और बिहार की जदयू पार्टी की भूमिका अहम है। ऐसे में कैबिनेट में भी इन दोनों पार्टियों को प्रमुखता मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेदेपा को मंत्रिमंडल में चार पद मिल सकते हैं। पूर्व टीडीपी सांसद गल्ला जयदेव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि श्रीकाकुला लोकसभा सीट से जीते राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा, जबकि गुंटूर से सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्यमंत्री बनाया जाएगा।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *