एवीएन न्यूज नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज चुनावी मध्य प्रदेश और राज्य राजस्थान का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ तो राजस्थान में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

पीएमओ (PMO ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी पहले राजस्थान जाएंगे। जहां वो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (ITI), जोधपुर परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इसके साथ ही जोधपुर हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) ‘ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखेंगे।

इसके बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचेंगे और वहां 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह इंदौर में लाइट हाउस परियोजना के तहत निर्मित 1,000 से अधिक घरों का उद्घाटन भी करेंगे।

2,350 करोड़ की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की भी रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर,मंडला और डिंडोरी जिलों में 2,350 करोड़ रुपये से अधिक की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। सिवनी में 100 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। चार जिलों की इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश के लगभग 1,575 गांवों को इसका लाभ मिलेगा। सड़क ढांचे में भी सुधार के लिए 4,800 करोड़ की कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *