आंध्र प्रदेश पुलिस : ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष सुपर स्टार पवन कल्याण और उसके वरिष्ठ नेता नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में एहतियातन (Precautionary Measure) हिरासत में ले लिया गया है. लोकल के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पवन कल्याण और मनोहर को विजयवाड़ा ले जाया जा रहा है और उनके खिलाफ फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह नांदयाल से गिरफ्तार किया गया था. अपराध जांच विभाग (CID) दल ने एन चंद्रबाबू नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में शनिवार सुबह करीब छह बजे नांदयाल के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था, जहां पर उनकी बस खड़ी थी.

क्या है आखिर ये पूरा मामला

दरअसल, आप को बता दे कि पवन कल्याण ने नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी और पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में विजयवाड़ा जाने की कोशिश की थी. पुलिस यह सुनिश्चित करने में कामयाब रही कि विजयवाड़ा के लिए पवन कल्याण की विशेष उड़ान हैदराबाद से आगे न उड़ सके, जिसके कारण जनसेना पार्टी प्रमुख को सड़क मार्ग से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था. उनके काफिले को एनटीआर जिले में शनिवार को दो बार रोका गया था, जिससे पवन कल्याण को अपने वाहन से उतरकर विजयवाड़ा में मंगलागिरि की ओर पैदल चलना पड़ा.

चंद्र बाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर लेट गए पवन कल्याण

विजयवाड़ा की ओर जाने से रोके जाने पर कल्याण अनुमानचिपल्ली में सड़क पर लेट गए, जिसके बाद पुलिस को उन्हें एहतियातन हिरासत में लेना पड़ा. नंदीगाम उप संभागीय (Sub Divisional) पुलिस अधिकारी जनार्दन नायडू ने कहा है कि हमने कल्याण और मनोहर को एहतियातन हिरासत में ले लिया है. हम उन्हें विजयवाड़ा ले जा रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि कल्याण और मनोहर को न्यायाधीश यानी जज के सामने पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि उन्हें केवल एहतियातन हिरासत में लिया गया है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *