Train Cancelled List: देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन के जरिए ट्रेवल यानी यात्रा करते हैं. इन सभी लोगों के लिए रेलवे की ओर से कई हजार ट्रेनें चलाई जाती है. वही आमतौर पर जब लोगों को कहीं सफर करना होता है. तो बहुत से लोगों की पहली पसंद ट्रेन ही होती है. क्योंकि ट्रेन का सफर काफी सुविधा युक्त और सहूलियत भरा भी होता है. लेकिन ट्रेन से जाने वाले लोगों को पिछले कुछ वक्त में काफी सारी परेशानी का भी सामना करना पड़ा है. वही रेलवे ने अलग-अलग वजहों से अलग-अलग रूटों की कई ट्रेनें कैंसिल की हैं. जिस वजह से लोगों को काफी मुश्किलें और दिक्कत हुई हैं. अगर आप भी अगले कुछ दिनों में कहीं सफर पर जाने की सोच रहे हैं. तो पहले आप देख लें इन कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट नहीं. तो हो सकती है आपको काफी परेशानी.

देश

देश में इस रूट की ट्रेनें कैंसिल

अक्सर भारतीय रेलवे (Indian Railways) को अलग-अलग वजहों के चलते अलग-अलग रूट की कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. वही जिस वजह से बहुत से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है. वही ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल में मेरामंडली-हिंदोल रोड सेक्शन पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को मेरामंडली स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाना है. जिसके चलते 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं. वही सफर पर जाने से पहले यह देख लें कि किन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल. नहीं तो होगी आपको काफी दिक्कत.

रद्द की गई ट्रेनें की लिस्ट

जोधपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर  20814 जोधपुर–पुरी एक्सप्रेस 19 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी यानी नहीं चलेगी.

पुरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 20813 पुरी–जोधपुर एक्सप्रेस 16 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी यानी नहीं चलेगी.

एलटीटी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–पुरी एक्सप्रेस 13 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी यानी ये ट्रेन भी नहीं चलेगी.

पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12146 पुरी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 15 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी यानी ये ट्रेन भी नहीं चलेगी.

गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन नंबर 12993 गांधीधाम–पुरी एक्सप्रेस 18 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी यानी ये ट्रेन भी नहीं चलेगी.

पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12994 पुरी–गांधीधाम एक्सप्रेस 21 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी यानी नहीं चलेगी.
इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस 15 अप्रैल और 22 अप्रैल 2025 को कैंसिल रहेगी ये ट्रेन भी नहीं चलेगी.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *